समाचार

महिलाओं ने प्रतियोगिताओं में दिखाया अपना टेलेंट : दिगंबर जैन महिला महासमिति (पश्चिम संभाग) की बैठक संपन्न


दिगंबर जैन महिला महासमिति (पश्चिम संभाग) की बैठक खुशनुमा माहौल में हुई। जिसमें विभिन्न कॉलोनियों की सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। दिगंबर जैन महिला महासमिति (पश्चिम संभाग) की बैठक खुशनुमा माहौल में हुई। जिसमें विभिन्न कॉलोनियों की सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं। उपस्थित महिलाओं ने न केवल धर्म-अनुरक्ति और राष्ट्रभक्ति से जुड़े विविध कार्यक्रमों में भाग लिया बल्कि, अनेक मनोरंजक और सांस्कृतिक खेलों के माध्यम से आपसी सौहार्द और ऊर्जा का भी प्रदर्शन किया। गेम्स में प्रथम रूबी जैन, द्वितीय स्नेहलता नायक रहीं। गेम्स की प्रायोजक निधि जैन और पूनम जैन थीं। तंबोला रेखा पंडित ने खिलाया और पुरस्कार वितरण पुरस्कृत किया। महिला महासमिति की अध्यक्ष डॉली मनमोहन झांझरी ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में संगठन शक्ति, धार्मिक संस्कारों की दृढ़ता और राष्ट्र सेवा के प्रति संकल्प को और अधिक मजबूत बनाना था।

इसी क्रम में सभी उपस्थित महिलाओं ने देश की सेवा के लिए समर्पण तथा समाजहित में निरंतर सक्रिय रहने की शपथ भी सामूहिक रूप से ग्रहण की। संचालन महासमिति की सचिव प्रतिभा जैन ने किया कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का स्वागत अनुराधा बिलाला एवं बबीता लुहाड़िया ने किया। प्रारंभ में मंगलाचरण अर्चना झांझरी, डिंपल जैन, संगीता छाबड़ा, रूबी जैन और कविता जैन ने किया। संपूर्ण आयोजन उत्साह, अनुशासन और प्रेरणा से भरपूर रहा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page