समाचार

महावीर स्वामी के सिद्धांत पर चलने का लिया प्रण : वात्सल्य सेवा समिति की महिलाओं ने किया मिट्टी के पात्र का वितरण


वात्सल्य सेवा समिति अवधपुरी के तत्वावधान में भीषण गर्मी के चलते हुए पक्षियों को पानी के अभाव से बचाने हेतु मिट्टी के पात्र वितरण का कार्यक्रम समिति की अध्यक्ष रश्मि जैन के आवास पर आयोजित हुआ। पढ़िए रश्मि जैन की रिपोर्ट…


 आगरा। वात्सल्य सेवा समिति अवधपुरी के तत्वावधान में भीषण गर्मी के चलते हुए पक्षियों को पानी के अभाव से बचाने हेतु मिट्टी के पात्र वितरण का कार्यक्रम समिति की अध्यक्ष रश्मि जैन के आवास पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ। समिति की सभी सदस्यों ने पात्र में प्रतिदिन स्वच्छ जल भरने का संकल्प लिया। प्राणी मात्र की रक्षा करना हम सभी का धर्म है।

इस अवसर पर अध्यक्ष रश्मि जैन, करुणा जैन, रागिनी जैन, सुनीता जैन, उपासना जैन, रचना जैन, निशा जैन, बबिता जैन, विनीता जैन, मानवी जैन, पुष्पा जैन, रिंकी जैन, रतिभा जैन, रीता जैन, रेनू जैन, अनीता शर्मा, निक्की वर्मा आदि सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष रश्मि जैन ने सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी को महावीर स्वामी का संदेश जियो और जीने दो का अक्षरः पालन करते हुए प्राणी मात्र की रक्षा हेतु सजग रहना चाहिए। आयोजक द्वारा कार्यक्रम स्थल पर सभी के लिए वात्सल्य भोज की व्यवस्था की गई।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page