भारतीय जैन मिलन की ओर से रविवार को जूम एप पर संपूर्ण भारत वर्ष की महिलाओं के साथ महासंगम किया गया। जो बहुत ही शानदार तरीके से संपन्न हुआ। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…
भिंड। भारतीय जैन मिलन की ओर से रविवार को जूम एप पर संपूर्ण भारत वर्ष की महिलाओं के साथ महासंगम किया गया। जो बहुत ही शानदार तरीके से संपन्न हुआ। राष्ट्रीय महिला सम्मेलन में भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतिवीर सुरेश जैन ऋतुराज ने तीर्थ रक्षा पर अपना उद्बोधन दिया। उन्होने अपने पवित्र तीर्थ स्थलों पर मंडरा रहे खतरों और चुनौतियों के प्रति जागरुक रहने का आह्वान किया। साथ ही सरकार का ध्यान आकर्षित करने और इन स्थलों के संरक्षण के लिए सामूहिक रूप से आवाज उठाने के लिए कहा। सभी महिलाओं ने भारतवर्ष के विभिन्न तीर्थ क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण पर अपना विरोध जताया और सभी ने अपनी एकजुटता का परिचय देकर अपने तीर्थों की रक्षा का संकल्प लिया।
प्रोजेक्टर के जरिए देखा प्रोग्राम
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जैन मिलन अरिहंत भिंड के अध्यक्ष अजीत जैन सोनू ने बताया कि इटावा रोड पेच नंबर 2 स्थित श्रीमंधर जिनालय में भिंड की सभी महिलाएं एकत्रित हुईं। जिसमें जैन मिलन की राष्ट्रीय और क्षेत्रीय महिला पदाधिकारियों के साथ जैन समाज की महिलाओं ने भाग लिया। मंदिर में प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी ने कार्यक्रम को देखते हुए भागीदारी की। वर्धमान प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के डायरेक्टर डॉ. सुरेशचंद जैन भगवासी ने मंदिर की सभी व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
तीर्थों की रक्षा हम करेंगे नारा बुलंद
महिलाओं के महासंगम में संपूर्ण भारत वर्ष के सकल जैन समाज की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम के बीच में भारतवर्ष की जैन मिलन की महिला शाखाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम तीर्थ रक्षा का संकल्प लेते हुए महिलाओं ने तीर्थों की रक्षा कौन करेगा, हम करेंगे-हम करेंगे का नारा बुलंद किया।













Add Comment