समाचार

डॉ. रोहित जैन ने एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में पेड़ लगाकर मनाया जन्मदिन : स्त्री हो या पुरुष अपने जन्म दिवस पर एक पौधा अवश्य लगाएं


हर बार हम विकास के नाम पर कुछ पेड़ खो रहे हैं इसलिए हमने वनस्पति के महत्व पर जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से यह अवधारणा पैदा की कि प्रत्येक व्यक्ति, स्त्री हो या पुरुष अपने जन्म दिवस पर एक पौधा लगाए। पढ़िए एक रिपोर्ट…


भोपाल। हर बार हम विकास के नाम पर कुछ पेड़ खो रहे हैं इसलिए हमने वनस्पति के महत्व पर जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से यह अवधारणा पैदा की कि प्रत्येक व्यक्ति, स्त्री हो या पुरुष अपने जन्म दिवस पर एक पौधा लगाए। इस प्रकार प्रत्येक व्यक्ति के जन्म दिवस पर पौधारोपण करने से परिसर की प्रकृति बनाए रखना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है।

प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्म दिवस पर पार्टी के नाम पर कुछ पैसे खर्च करता है, लेकिन हम कुछ ही दिनों में इसे भूल जाते हैं। यदि हम अपने जन्म दिन को कोई पौधा करेंगे तो हमारी उत्तेजना बढ़ेगी और एक अलौकिक आनंद की अनुभूति भी होगी, साथ में हमारा प्रत्येक जन्म दिन पौधे के रूप में चिरकाल तक यादगार बना रहेगा।

पौधारोपण प्रकृति में संतुलन बनाता है

इसी तारतम्य में डॉक्टर रोहित जैन वरेह वाले (अंबाह) रिवेरा टाउन भोपाल के जन्म के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उपस्थित हुए एवं डॉक्टर रोहित जैन के द्वारा स्मार्टसिटी पार्क भोपाल में पौधारोपण किया गया एवं डॉक्टर रोहित जैन को आशीर्वाद दिया। इस कार्यक्रम में डॉक्टर रोहित जैन, डॉ पीके जैन, नीलम जैन, संभव जैन, राकेश जैन अनुपम उपस्थित हुए। सौरभ जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि पौधारोपण प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत ज़रूरी है। पेड़-पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है। पेड़-पौधे हमें छाया प्रदान करते हैं।

फल-फूलों की प्राप्ति भी हमें पेड़-पौधों से ही होती है। पेड़-पौधों से हमें ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है, जो हमें जीवित रखने के लिए बहुत आवश्यक है। कई पेड़-पौधों की छाल औषधि बनाने के भी काम आती है। इनकी लकड़ियों से फर्नीचर बनाए जाते हैं। पेड़ों से हमें कागज़ की भी प्राप्ति होती है। पेड़-पौधों की सूखी पत्तियों से खाद भी बनती है।

पेड़-पौधे हमारे पर्यावरण को भी सुरक्षित रखते हैं, अतः हमें पेड़-पौधे नहीं काटने चाहिए। आज हम अपने लालच के लिए पेड़-पौधे काटकर अपने पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुँचा रहे हैं। इससे पक्षियों के घर उजड़ रहे हैं। तथा वातावरण भी दूषित हो रहा है। पेड़ काटने से ही बाढ़, भूमि-स्खलन आदि होते हैं। इसलिए पौधारोपण करना आवश्यक है। इसके कही सारे लाभ हमारे जीवन में होते हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page