समाचार

मिला चातुर्मास वर्षायोग का आशीर्वाद : पूज्य माता जी के आगमन से नगर में खुशियों का माहौल


आचार्य विद्यासागर, आचार्य समय सागर और विवेक सागर जी के पावन आशीर्वाद से नगर में विराजमान चतुर्थकालीन चर्या का पालन करने वालीं पूज्य आर्यिका श्री विज्ञान मति माता की ससंघ के सानिध्य में आज नगर के मूलनायक भगवान की विशेष आराधना संपन्न की गई। पढ़िए अरुण जोशी की रिपोर्ट…


बांसवाड़ा। आचार्य विद्यासागर, आचार्य समय सागर और विवेक सागर जी के पावन आशीर्वाद से नगर में विराजमान चतुर्थकालीन चर्या का पालन करने वालीं पूज्य आर्यिका श्री विज्ञान मति माता की ससंघ के सानिध्य में आज नगर के मूलनायक भगवान की विशेष आराधना संपन्न की गई, जिसमें आदिनाथ विधान और भगवान का अभिषेक पूजन शांतिधरा सानंद सम्पन्न हुए। केरबाना पथरिया से आए हुए पण्डित नमन भैया ने निर्देशन प्रदान किया और अपनी स्वर लहरियों से विधान में चार चांद लगाए। स्थानीय विद्वान पण्डित रमेशचंद्र ने भी अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

समस्त समाज के श्रेष्ठियों ने अपनी राशि का सदुपयोग करते हुए खूब पुण्य लाभ लिया। इस अवसर पर सौधर्म इंद्र, कुबेर इंद्र, यज्ञ नायक एवं विधान में द्रव्य प्रदान करने का शुभ अवसर गांधी अनिल कुमार, अमृतलाल, राजेंद्र कुमार, कांतिलाल, निलेश, जीतमल, संजय, रामलाल को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन विधानाचार्य रमेशचंद्र गांधी, सुभाषचंद्र नानावटी द्वारा किया गया। संपूर्ण जानकारी नगर प्रवक्ता सुरेश गांधी ने दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
5
+1
0
+1
2
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page