गणिनी आर्यिका श्री विशुद्धमति के संघस्थ आर्यिका विज्ञमति माताजी ने प्रवचन सभा में कहा कि जिस समाज में रत्नत्रयी के लिए आदर हो वही समाज मानसरोवर के समान है। उन्होंने कहा कि हम गुणवान तो हो सकते हैं, लेकिन फिर भी सर्व गुण तो तीन लोक के नाथ तीर्थंकर ही रहते हैं, अत: अहंकार से बचें, गुणी जनों के प्रति जिस समाज मे प्रेम व वात्सल्य रहता है, वहीं पर धन और सफलता दोनों रहना पसन्द करते हैं। पढ़िए मनोज जैन बाकलीवाल की रिपोर्ट…
आगरा। आर्यिकारत्न राष्ट्र गौरव गणिनी आर्यिका विशुद्धमति माताजी एवं गणिनी आर्यिका श्री विज्ञमति ससंघ छीपीटोला स्थित श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर जैन भवन से बैंड बाजों के साथ मंगल विहार कर छीपीटोला चौराहा, बिजली घर चौराहा, मोती कटरा चौराहा, घटिया आजम खां चौराहा होते हुए मोतीलाल नेहरू रोड स्थित श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र पीर कल्याणी नसिया जी पहुंचीं। जहां भक्तों ने गणिनी आर्यिका श्री विशुद्धमति माताजी का पाद प्रक्षालन एवं मंगल आरती कर भव्य स्वागत किया। मंगल आगवनी के बाद गुरुमां संघ ने अतिशयकारी मूलनायक भगवान नेमिनाथ की प्रतिमा के साथ सभी प्रतिमाओं के दर्शन किए।
इसके बाद गणिनी आर्यिका श्री विशुद्धमति के संघस्थ आर्यिका विज्ञमति माताजी ने प्रवचन सभा में कहा कि जिस समाज में रत्नत्रयी के लिए आदर हो वही समाज मानसरोवर के समान है। उन्होंने कहा कि हम गुणवान तो हो सकते हैं, लेकिन फिर भी सर्व गुण तो तीन लोक के नाथ तीर्थंकर ही रहते हैं, अत: अहंकार से बचें, गुणी जनों के प्रति जिस समाज मे प्रेम व वात्सल्य रहता है, वहीं पर धन और सफलता दोनों रहना पसन्द करते हैं। उन्होंने कहा किधर्म धर्म कहते तो सब हैं परन्तु सच्चा धर्म जानते कम हैं। उन्होंने आगरा समाज को अपने नाम अनुसार काम करने को कहा। उन्होंने मूक प्रणियों की रक्षा का आह्वान किया और जब उन्हें पता चला कि पूर्व महापौर नवीन जैन के सतत प्रयासों से नसिया जी परिसर के पीछे ही लगभग 500 गज का प्लाट, पशु एवं पक्षी चिकित्सालय के लिए आगरा नगर निगम से एलाट किया जा चुका है तो उन्होंने समाज को आशीर्वाद देते हुये, उस कार्य को करने हेतु जुट जाने को कहा। उन्होंने उस स्थान पर पशु पक्षी के लिए शानदार वेटेनरीअस्पताल बनाने का सुझाव दिया।
श्रीफल भेंट कर किया आशीर्वाद
धर्मसभा के बाद आगरा दिगंबर जैन परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने गणिनी आर्यिकाश्री विज्ञमति माताजी ससंघ के समक्ष श्रीफल भेंटकर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। धर्मसभा का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल ने किया। शुभम जैन ने बताया कि सांय 6:00 बजे गणिनी आर्यिका श्री विशुद्धमति ससंघ की गुरुभक्ति आयोजित हुई। 20 जून को प्रात:5:30 बजे गणिनी आर्यिका श्री विशुद्धमति माताजी ससंघ का श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र पीर कल्याणी नसिया जी से श्री महावीर दिगंबर जैन मदिर कमलानगर की ओर मंगल विहार हुआ। इस अवसर पर आगरा दिगम्बर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन, महामन्त्री सुनील जैन ठेकेदार, अर्थमन्त्री राकेश जैन परदेवाले, महीपाल जैन, मनोज जैन बाकलीवाल, राजेन्द्र जैन एडवोकेट, पवन जैन, सुरेश पांड्या, मन्दिर मन्त्री सुशील जैन नसिया, सतेन्द्र जैन सोहला, सतीश जैन, शुभम जैन, छीपीटोला के अध्यक्ष मनोज जैन बल्लो, राहुल जैन, मनोज जैन बूरा, राकेश जैन बजाज, सुरेश पांड्या, मानवेंद्र जैन, भोला भाई, समस्त बेलनगंज, पत्तलगली, पीर कल्याणी, विजयनगर, कमलानगर, ट्रान्स यमुना, सरलाबाग, छीपीटोला के जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।













Add Comment