समाचार

यहां श्री जी वेदी पर विराजमान हुए तो मनमोहक हो गया वातावरण: सभी के चेहरों पर आनंद छाया


शनिवार को कल्पतरू तीर्थ इंदौर के मूलनायक भगवान श्री 1008 महावीर स्वामी मूल वेदी के मूल स्थान पर सर्वोत्कृष्ठ सर्वार्थ सिद्धि योग में विराजमान हुए। इस अवसर पर सभी समाजजनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। शनिवार को कल्पतरू तीर्थ इंदौर के मूलनायक भगवान श्री 1008 महावीर स्वामी मूल वेदी के मूल स्थान पर सर्वोत्कृष्ठ सर्वार्थ सिद्धि योग में विराजमान हुए। इस अवसर पर सभी समाजजनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। गुरु श्री विशुद्ध सागर महाराज व मुनि श्री आदित्य सागर महाराज अप्रमित सागर, सहज सागर के परम आशीर्वाद से प्रतिमा विराजमान होते ही मौसम वातावरण मनमोहक आनदमयी हो गया।

धीमे धीमे सुगंधित वायु चलने लगी। सभी के चेहरे पर आनंद छाने लगा। यह प्रतिमा अत्यंत श्वेत वर्ण और मनमोहक प्रतीत हो रही है। सभी कमेटी सदस्य हर्षित होकर श्री जी की जय-जयकार करने लगे। इस अवसर पर अर्पित जैन वाणी, पीसी जैन साहब आदि समाजजनों ने आनंदित होते हुए सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page