समाचार

तरुण मित्र परिषद ने की भेंट : बुजुर्ग दर्शनार्थियों के लिए प्रदान की व्हील चेयर


अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद, दिल्ली द्वारा तीर्थक्षेत्र ललितपुर में आयोजित एक सादे समारोह में बुजुर्ग दर्शनार्थियों हेतु व्हील चेयर प्रदान की गईं।पढ़िए राजीव सिंघाई की रिपोर्ट…


ललितपुर। अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद, दिल्ली द्वारा तीर्थक्षेत्र ललितपुर में आयोजित एक सादे समारोह में बुजुर्ग दर्शनार्थियों हेतु व्हील चेयर प्रदान की गईं। तरुण मित्र परिषद के महासचिव अशोक जैन ने बताया कि परिषद द्वारा ऐसे बुजुर्ग दर्शनार्थी, जो स्वयं चलने फिरने में असमर्थ होते हैं लेकिन देव दर्शन की चाह रखते हैं, उनको सहयोग हेतु धार्मिक स्थलों को व्हील चेयर प्रदान की जाती हैं। कार्यक्रम में उपस्थित अभिनंदनीय तीर्थक्षेत्र के मंत्री डॉक्टर अक्षय जैन टडैया ने तरुण मित्र परिषद के कार्यकलापों, विशेषकर दिव्यांग शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद मानवों की सेवा सहायता की भरपूर प्रशंसा की।

इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि नगर पालिका पार्षद आलोक जैन मयूर ने अपने करकमलों से मंदिर प्रबंधन को व्हील चेयर प्रदान की। संयोजक समकित जैन ने बताया कि भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री सुरेश बाबू जैन, एडवोकेट के आग्रह पर एक व्हील चेयर देवगढ़ जैन मंदिर को भी भेंट की गई। इस अवसर पर प्रबंधक राजेन्द्र थनवारा, जैन मिलन के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेन्द्र जैन, शशांक जैन एडवोकेट और स्नेह लता जैन भी उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page