समाचार

गोल्डन जुबली पर सेवा भावी का स्वागत और किया सम्मान : दाम्पत्य जीवन के 50 वर्ष पूर्ण होने और धार्मिक यात्रा करने पर मिला बहुमान 


सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं में सेवा भाव समर्पण से जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करने वाले वीर सुरेशकुमार मंजू जैन गंगवाल (सांभर वाले) के अपने दाम्पत्य जीवन के 50 बसंत सफलता से व्यतीत करने पर सम्मान किया गया। कुचामनसिटी से पढ़िए, यह खबर…


कुचामनसिटी। सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं में सेवा भाव समर्पण से जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करने वाले वीर सुरेशकुमार मंजू जैन गंगवाल (सांभर वाले) के अपने दाम्पत्य जीवन के 50 बसंत सफलता से व्यतीत करने पर सम्मान किया गया। उनके अपने परिवार और रिश्तेदारों के 51 लोगों के साथ धार्मिक यात्रा करने से पूर्व महावीर इंटरनेशनल परिवार की ओर से तिलक, माला, साफा, दुपट्टा पहनाकर तथा मुंह मीठा कराकर स्वागत किया गया। संस्था के अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, वीर कैलाशचंद ,वीर संदीप पांड्या, वीर अजित पहाड़िया, वीर अशोक बबीता अजमेरा, वीर सुभाष इंद्रा गंगवाल, वीर प्रदीप सीमा काला, वीर तेजकुमार बडजात्या, वीर सम्पत बगडिया, वीर आनंद सेठी, वीर विकास पाटनी, वीरा सुनीता चिंकी गंगवाल ने बहुमान किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page