श्रमण संस्कृति के समाधिस्थ आचार्य श्री विद्यासागर जी का 30 जून को पूरे भारत वर्ष में सकल जैन समाज 58वां दीक्षा दिवस पूर्ण भक्ति भाव से मनाएगा। इस अवसर पर आचार्यश्री का पूजन, आचार्य छत्तीसी विधान सहित अन्य कार्यक्रम किए जाएंगे। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। श्रमण संस्कृति के समाधिस्थ आचार्य श्री विद्यासागर जी का 30 जून को पूरे भारत वर्ष में सकल जैन समाज 58वां दीक्षा दिवस पूर्ण भक्ति भाव से मनाएगा। इस अवसर पर आचार्यश्री का पूजन, आचार्य छत्तीसी विधान सहित अन्य कार्यक्रम किए जाएंगे। आचार्य श्री विद्यासागर जी का 58 वां दीक्षा दिवस आषाढ़ मास पंचमी को यानी कि 30 जून को है। यह शुभ मुर्हूर्त 58 वर्षों में पहली बार आया है।
राजेश जैन दद्दू ने बताया कि यह वही दिन, तारीख, माह है। जब आचार्य श्री ने दीक्षा ग्रहण कर नमोस्तु शासन को जयवंत किया। सोमवार को सभी जैन मंदिर में आचार्य श्री का पूजन एवं आचार्य छत्तीसी विधान करके गुरु के प्रति आस्था के भाव प्रकट करते हुए पुण्य में वृद्धि करने का आग्रह किया गया है और नमोस्तु शासन को जयवंत करने का निवेदन भी किया गया।













Add Comment