समाचार

जैन समाज के वीर सपूत पर है नाज: सीमा पर डटे हैं विंग कमांडर अश्विनी 


अजमेर जैसवाल जैन समाज के होनहार गौरव विंग कमांडर अश्विनी जैन राष्ट्र की सेवा में समर्पित हैं। वे भारतीय वायु सेना में विंग कमांडर पद पर जोधपुर (राज.) में तैनात हैं। इसके लिए संपूर्ण जैन समाज और भारत गौरवान्वित हैं। आगरा से पढ़िए यह खबर… 


अजमेर। अजमेर जैसवाल जैन समाज के होनहार गौरव विंग कमांडर अश्विनी जैन सुपुत्र स्व. श्री वीरेंद्रकुमार जैन मां सुषमा जैन साहबजाज (सीमेंट वाले) परिवार का बेटा राष्ट्र की सेवा में समर्पित है। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि वर्तमान में भारतीय वायु सेना मे विंग कमांडर पद पर जोधपुर में तैनात हैं। संपूर्ण जैन समाज और भारत गौरवान्वित है कि राष्ट्र सेवा के दायित्व पूर्ण पद पर समाज का होनहार बेटा तैनात है। आप बाल ब्रह्मचारी शशांक भैयाजी के बड़े भ्राता हैं।

आप जैन कुल गौरव हैं। आपको और आपके सभी साथियों को संपूर्ण भारत वर्ष के जैन समाज की ओर से कोटिशः शुभकामनाएं कि आप अपने साहसिक कर्तव्यों से दुश्मन को नेस्तानाबूत कर दो। जिनके भरोसे हम सब सो रहे हैं, वो हमारे लिए लड़ रहे हैं और सिंदूर का बदला लेने वाला भी किसी का सिंदूर है। वीर प्रभु हमारे सभी जवानों की रक्षा करे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page