समाचार

जैन ग्लोबल महासभा के ऋषभदेव संभाग के अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन व कार्याध्यक्ष किकावत बने ऋषभदेव संभाग में दौड़ गई खुशी की लहर 


श्री दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा के संस्थापक ट्रस्टी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जमना लाल हपावत मुंबई ने दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार जैन को ऋषभदेव संभाग के ग्लोबल महासभा का अध्यक्ष एवं महासभा युवा परिषद के पूर्व अध्यक्ष मनीष किकावत को कार्याध्यक्ष मनोनित किया है। हपावत ने बताया कि उन्हें तीर्थ संरक्षण धार्मिक कार्य एवं शिक्षा विभाग सौंपे गए हैं। पढि़ए धरणेन्द्र जैन की रिपोर्ट ……


खेरवाड़ा। श्री दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा के संस्थापक ट्रस्टी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जमना लाल हपावत मुंबई ने दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार जैन को ऋषभदेव संभाग के ग्लोबल महासभा का अध्यक्ष एवं महासभा युवा परिषद के पूर्व अध्यक्ष मनीष किकावत को कार्याध्यक्ष मनोनित किया है। हपावत ने बताया कि उन्हें तीर्थ संरक्षण, धार्मिक कार्य एवं शिक्षा विभाग सौंपे गए हैं,इनके मनोनयन से ऋषभदेव संभाग में खुशी की लहर दौड़ गई है।

मीडिया जगत में वरिष्ठ पत्रकार धरणेन्द्र जैन, ऋषभदेव समाज के नगर सेठ राजमल कोठारी, समाज के उपाध्यक्ष धनपाल भंवरा, महामंत्री प्रदीप जैन ,वित्तमंत्री बसंत भंवरा, धर्म मंत्री मुकेश गांधी ,निर्माण मंत्री नरेंद्र कुमार जैन, सह मंत्री हेमंत भंवरा ,हेमंत अकोत, राज कुमार गांधी, महावीर कोठारी,महावीर गंगावत, चंद्रेश किकावत, तीर्थ रक्षा कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिसपुरिया ,महामंत्री पधुमन भंवरा ,गुरुकुल ट्रस्ट के महामंत्री सुंदर लाल भाणावत, पुलक मंच के अध्यक्ष राकेश वाणावत, महामंत्री भानु गनोडीया, अखिल भारत वर्षिय दिगंबर जैन युवा परिषद खेरवाड़ा के कोषाध्यक्ष रोमिल जैन, वसुनिधि क्लब के नवीन दोवडिया, नवयुवक मंडल के अध्यक्ष हितेश भंवरा, महामंत्री अंकुश भाणावत, विश्व प्रसिद्ध प्रतिष्ठाचार्य सुधीर मार्तंड , युवा परिषद के अध्यक्ष अतुल अकोत ,महामंत्री पुष्पदंत भंवरा आदिनाथ एकता मंच के नरेंद्र पाल जैन , जैन विद्यालय के अध्यक्ष दिलीप भाणावत ,महिला मंडल की अध्यक्ष महालक्ष्मी पंचोली, महामंत्री मंजू भंवरा,उपाध्यक्ष ममता कोठारी, दिलीप दोवडिया ,दिलीप दलावत ,कांच मंदिर समिति के संयोजक दिनेश वाणावत, महावीर जिनालय के चंद्रेश भेरवोत, अनिल वाणावत, बसंत किकावत ,लोकेश नागदा ,पार्षद अशोक, महावीर नागदा, सहित अनेक समाज जनों ने बधाइयां प्रेषित की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page