समाचार

आगरा जैन समाज का वीएसपीएस स्कूल अगले चरण की शुरुआत जल्द : एक वर्ष में तीन मंजिला आधुनिक भवन तैयार, 


उपाध्याय श्री विहसंतसागर जी के प्रेरणा आशीर्वाद और समाज की एकजुटता से एत्मादपुर रोड स्थित अहिंसा ग्रीन वैली टाउनशिप में जैन समाज का अपना सीबीएसई पैटर्न अंग्रेजी माध्यम विद्यालय वीएसपीएस स्कूल केवल एक वर्ष में तीन मंजिला भव्य ढांचे के रूप में खड़ा हो गया है। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर….


आगरा। उपाध्याय श्री विहसंतसागर महाराज जी के प्रेरणा आशीर्वाद और समाज की एकजुटता से एत्मादपुर रोड स्थित अहिंसा ग्रीन वैली टाउनशिप में जैन समाज का अपना सीबीएसई पैटर्न अंग्रेजी माध्यम विद्यालय वीएसपीएस स्कूल केवल एक वर्ष में तीन मंजिला भव्य ढांचे के रूप में खड़ा हो गया है। यह उपलब्धि समाज की शिक्षा के प्रति दूरदर्शिता और समर्पण का प्रमाण मानी जा रही है। निर्माण के एक वर्ष पूर्ण होने पर विद्यालय परिसर में वीएसपीएस ट्रस्ट के अध्यक्ष रोहित जैन अहिंसा ट्रस्टीगण और आजीवन सदस्यों की समीक्षा बैठक सोमवार को हुई। सभी सदस्यों ने परिसर का निरीक्षण किया और बताया कि करीब एक दर्जन कक्षाओं, गतिविधि कक्ष, खेल भवन, स्टाफ कक्ष, पुस्तकालय और प्रशासनिक ब्लॉक का निर्माण पूर्ण हो चुका है।

अध्यक्ष रोहित जैन अहिंसा ने कहा कि दानदाताओं का सहयोग इसी प्रकार मिलता रहा तो शीघ्र ही फिनिशिंग कार्य का अगला चरण शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए स्मार्ट कक्षाओं की व्यवस्था के लिए बेंगलुरु की एक प्रतिष्ठित कंपनी से बातचीत चल रही है। महामंत्री अजित जैन ‘चांदी’ ने बीते वर्ष का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और भविष्य की योजनाओं का खाका रखा। कोषाध्यक्ष शैलेंद्र जैन ने ट्रस्ट की आय-व्यय रिपोर्ट जारी करते हुए समाज से अधिक से अधिक संख्या में ट्रस्टी बनने का में आह्वान किया। मुख्य संयोजक मनोज जैन बांकलीवाल ने कहा कि समाज में अक्सर लोग स्कूल कॉलेज निर्माण की इच्छा जताते हैं और अब वही सुनहरा अवसर सामने है।

उन्होंने आग्रह किया कि कोई भी घर इस पुण्य कार्य से अछूता न रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य जनों ने अध्यक्ष रोहित जैन अहिंसा और ट्रस्ट टीम की मेहनत और लगन की खुलकर सराहना की। संचालन मनोज जैन बांकलीवाल ने किया। इस मौके पर अशोक जैन, सतेंद्र जैन, अंकुश जैन, कुमार मंगलम जैन, आलोक जैन, वीरेंद्र जैन, सुभाष जैन समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page