समाचार

एक हजार चौबीसअर्घ्य चढ़ाने पश्चात हुआ हवन : विश्वशांति श्री सिद्ध चक्र मंडल विधान का समापन


श्री चन्द्र प्रभु दिगम्बर जैन मंदिर राजेन्द्र नगर में चल रहे विश्वशांति श्री सिद्ध चक्र मंडल विधान का समापन हुआ। आठ दिवसीय श्री सिद्ध चक्र मंडल विधान निविर्घ सम्पन्न हुआ। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। श्री चन्द्र प्रभु दिगम्बर जैन मंदिर राजेन्द्र नगर में चल रहे विश्वशांति श्री सिद्ध चक्र मंडल विधान का समापन हुआ। आठ दिवसीय श्री सिद्ध चक्र मंडल विधान निविर्घ सम्पन्न हुआ। एक हजार चौबीसअर्घ्य चढ़ाने पश्चात हवन हुआ। उसके बाद समस्त इन्द्र इन्दाणी को बग्गी में बिठाकर बैंड बाजों के साथ भगवान को सिर पर उठाकर नगर में जुलूस निकाला गया। विधान संयोजक दीपक पाटनी बताया कि इस अवसर पर समाज अध्यक्ष कैलाश मीना पाटनी एंव कोषाध्यक्ष मुकेश रजनी पाटनी ने आगे की जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिदिन विधान में प्रातःकाल श्री जिन अभिषेक, शांतिधारा हुई। तत्पश्चात विधान का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जिसमें इन्द्र इन्दाणी ने नृत्य गान के साथ अर्घ्य समर्पित किए।

शाम को आरती एवं प्रश्न मंच का आयोजन हुआ। प्रकाश छाबडा द्वारा चार कालोनी के तीन तीन बच्चों को आमंत्रित कर प्रश्न मंच रखा गया, जिसमें प्रमाणिक पाठशाला राजेन्द्र नगर प्रथम आया। इस धार्मिक आयोजन एम के जैन, जैनम् ग्रुप के अशोक अनिता जैन, नीता सोगानी, जैनेश झांझरी, प्रमोद पापडीवाल, पुलक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप बड़जात्या, कमल रांवका, कैलाश लुहाड़िया मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page