समाचार

विश्व कृतज्ञता एवं पितृमोक्ष अमावस्या पर महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी की सेवा : समरीया सागर गौशाला में गौमाता को हरा रीजका और पानी के टैंकर की व्यवस्था


21 सितंबर 2025 को महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी द्वारा विश्व आभार दिवस और पितृमोक्ष अमावस्या के अवसर पर समरीया सागर गौशाला में गौसेवा का आयोजन किया गया। गौमाता को हरा रीजका और पानी के टैंकर की व्यवस्था की गई। पढ़िए वीर अजीत पहाड़िया की रिपोर्ट…


कुचामन सिटी। विश्व कृतज्ञता और पितृमोक्ष अमावस्या पर महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी ने 21 सितंबर 2025 को समरीया सागर गौशाला में गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर प्रकाशचंद ममता, नवीन कुमार सोनू, अप्रित अमन काला जैन परिवार (सीकर एवं उड़ीसा) के सहयोग से गौमाता को हरा रीजका गुड़ खिलाया गया और पानी के टैंकर की व्यवस्था की गई। इस सेवा कार्य में संस्था अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, सचिव वीर अजित पहाडिया, कोषाध्यक्ष वीर सुरेश जैन, वीर अशोक अजमेरा, वीर सुरेंद्र सिह, वीर सम्पत बगड़िया, प्रदीप आचार्य एवं युवा अध्यक्ष आनन्द आशा सेठी सहित विकास नीतू, विपुल प्रीति पाटनी, पारस नेहा, निखिला पहाडिया, विशाल पाटोदी, आशिष दीप्ति, राहुल ऋषभ झांझरी, अभिषेक सोनाली पांड्या, साक्षी पांड्या ने सक्रिय योगदान दिया।

इसके अतिरिक्त शाकम्भरी माताजी मंदिर रोड पर वृक्षों की देखभाल की गई और मूक-बेजान पशु-पक्षियों के लिए सरिता सेठी, जयपुर के सहयोग से पानी की व्यवस्था और परिंडे भरे गए। वीर सुभाष पहाडिया ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर छोटे बच्चों को भी गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय वीर अजित पहाडिया द्वारा किया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page