समाचार

विश्व शांति महायज्ञ से पहले निकाली कलश यात्रा

झुमरी तिलैया. राजकुमार अजमेरा। विश्व शांति महायज्ञ के साथ-साथ 25 समवशरण विधान, कल्पद्रुम महामंडल विधान आगामी 2 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक झुमरी तिलैया जैन समाज के द्वारा स्थानीय रानी सती धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। इस विश्व शांति महायज्ञ में सम्मेद शिखर पारसनाथ से भगवान की एक सौ प्रतिमाओं को लाया गया है, जो इस समवशरण कल्पद्रुम महामंडल विधान में पूजित होंगे।

कार्यक्रम में झारखंड, बिहार, बंगाल, उड़ीसा से जैन श्रद्धालु भाग लें। राजकीय अतिथि परम पूज्य जैन मुनि श्री 108 विशल्य सागर जी मुनिराज के सानिध्य में ये सभी विधान यज्ञ कार्यक्रम होंगे। विधान के मुख्य चक्रवर्ती बनने का सौभाग्य पूर्व अध्यक्ष सुशील-शशि छाबड़ा को प्राप्त हुआ है। विधान का विधिवत शुभारंभ 2 अक्टूबर को होगा। इससे पहले शनिवार को जैन समाज की सैकड़ों महिलाओं के द्वारा नया जैन मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई,

जिसका समापन कार्यक्रम स्थल पर हुआ। भूमि शुद्धि, मंडप शुद्धि सौभाग्यमति महिलाओं द्वारा किया गया। इस अवसर पर परम पूज्य मुनिश्री 108 विशल्य सागर जी महाराज ने अपना मंगल आशीर्वाद दिया। सभी कार्यक्रम रायपुर से आए प्रतिष्ठाचार्य अजीत जैन और कोडरमा के पंडित अभिषेक जैन के निर्देशन में होगा। जैन समाज के अध्यक्ष प्रदीप जैन पांड्या, मंत्री ललित जैन सेठी, उपाध्यक्ष कमल जैन सेठी, चतुर्मास समिति के संयोजक सुरेंद्र काला, विश्व शांति महायज्ञ के संयोजक नरेंद्र झाझंरी, राज छाबड़ा, दिलीप बाकलीवाल, सुरेश झाझंरी, सुशील जैन छाबड़ा, मनीष सेठी, राजीव छाबड़ा, रूपेश छाबड़ा, ऋषभ सेठी, विकास पाटोदी आदि इस विश्व शांति महायज्ञ को सफल बनाने में तन मन से लगे हुए हैं। यह जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी राजकुमार अजमेरा और नवीन जैन ने दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page