समाचार

मुनि श्री 108 विशल्य सागर जी ससंघ का कोडरमा से मंगल विहार

झुमरीतिलैया-मुनि श्री 108 विशल्य सागर जी महाराज और मुनि श्री 108 विनिशोध सागर जी महाराज ससंघ का मंगल विहार धर्म नगरी कोडरमा से भदलपुर के लिए हुआ। मुनि संघ ने क्षेत्र में लगभग 4 माह तक धर्म की प्रभावना की। इस दौरान सैकड़ों धर्म प्रेमी बंधुओं ने मुनि श्री से आशीर्वाद प्राप्त कर अपने कल्याण का मार्ग चुना।

सभी भक्तों ने गुरुवर की वाणी सुनकर अपने जीवन को सार्थक बनाने का प्रयास किया। सभी का मानना था कि गुरुवर की वाणी हम सभी भक्तों को एक नई सीख देकर गई है। इससे हम भक्तों को अपने जीवन में एक धर्म प्रभावना की एक नई उम्मीद जागी है। मुनि श्री के मंगल आशीर्वाद एवं सानिध्य में 4 माह तक कई कार्यक्रम हुए, जिसमें 24 समवशरण विधान, लाखों मंत्रों के जाप आदि कई विधान शामिल रहे।

मुनि संसघ की आज का आहारचर्या का सौभाग्य सुरेश-नरेंद झांझरी को प्राप्त हुआ। समाज के मंत्री ललित सेठी, मुख्य संयोजक सुरेंद्र जैन, जैन मुकेश अजमेरा, मनोज सेठी, मनीष सेठी, रूपेश छाबडा, जैन सुमित छाबड़ा, जैन ईशान सेठी, जैन शालू छाबडा, दिलीप बाकलीवाल, विकास पाटोदी के साथ कोडरमा, इटखोरी के कई भक्त इस विहार में शामिल हैं। आज का रात्रि विश्राम जोगी ग्राम में हुआ। यह जानकारी कोडरमा मीडिया प्रभारी नवीन जैन, और जैन राज कुमार अजमेरा ने दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page