समाचार

मुनि संघ की भव्य अगवानी: विरागोदय महोत्सव के निर्देशक मुनि श्री विहसंत सागर ससंघ का हुआ मंगल प्रवेश

 

पथरिया (राजेश रागी बकस्वाहा)। दमोह जिले के पथरिया अंतर्गत विरागोदय में 1 फरवरी से होने वाले महामहोत्सव के निर्देशक मुनि श्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ का आज पथरिया में मंगल प्रवेश हुआ, जिसकी भव्य अगवानी गाजे-बाजे के साथ द्वार-द्वार पर तोरणद्वार व रंगोली सजाकर की गई। मुनि संघ की आगवानी का जुलूस चौधरी वेयर हाऊस से प्रारंभ होकर महावीर दिगंबर जैन संत भवन पहुंचा।

पूज्य मुनि संघ की आगवानी पहले से पथरिया में विराजमान मुनि – आर्यिका संघ के साथ श्रेष्ठी व नगरवासियों ने की। पूज्य मुनिश्री ने अपने ज्येष्ठ, श्रेष्ठ गुरुभाइयों से मिलन किया। इस मौके पर मुनि श्री विहसंत सागर जी ने कहा कि मैं अपने गुरुदेव (गणाचार्य श्री विरागसागर जी महाराज) की जन्मभूमि की रज को अपने मस्तक पर लगाने आया हूं। मैं 440 वाट का खुले तार का ज्ञान रूपी करंट हूं, जिसके संपर्क में आने से ही व्यक्ति के अंदर ज्ञान प्रकाश प्रवाहित हो जाता है।

इस पथरिया पर गुरुदेव का बड़ा उपकार है, जिनकी असीम कृपा से एक साथ लगभग 350 साधुओं का सानिध्य एवं इतना बड़ा महामहोत्सव आयोजित कराने का सौभाग्य पथरिया नगरवासियों को मिला है। पूज्य मुनि विहसंत सागर महाराज का मंगल चातुर्मास भोपाल नगर में सम्पन्न हुआ है, जिसके पश्चात निरंतर 350 कि.मी. का लंबा विहार करके पूज्य गुरुवर पथरिया पहुंचे हैं, जहां पर आगामी माह में विरागोदय महोत्सव सम्पन्न होगा ।

 

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page