समाचार

समाधिस्थ क्षपक चितानंदजी की विनयांजलि सभा 8 जून को: ‘राज भवन’ सिविल लाइंस अजमेर में होगी सभा 


ब्रह्मचारी राजेंद्र जैन दनगसिया (क्षपक चितानंदजी) समतापूर्वक यम संल्लेखना समाधि के उपलक्ष्य में रविवार 8 जून को अजमेर में विनयांजलि सभा रखी गई है। 29 मई को देह परिवर्तन कर मोक्ष मार्ग पर आगे बढ़ गए। सभा रविवार को दोपहर 3.00 बजे ‘राज भवन’ सिविल लाइंस अजमेर में होगी। अजमेर से पढ़िए, मनोज जैन नायक की खबर…


अजमेर। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम उपासक ब्रह्मचारी राजेंद्र जैन दनगसिया (क्षपक चितानंदजी) समतापूर्वक यम संल्लेखना समाधि के उपलक्ष्य में रविवार 8 जून को अजमेर में विनयांजलि सभा रखी गई है। जैन दर्शन एवं जैन सिद्धांतों को अंगीकार कर ब्रह्मचारी राजेंद्रकुमार जैन दनगसिया ने आचार्य श्री विद्यासागर जी से संयम का मार्ग अंगीकार किया। जीवन की प्रत्येक श्वास पर गुरुदेव की आज्ञा का पालन करते हुए संयम मार्ग की साधना की। आचार्य श्री 108 समय सागर जी महाराज के चरणों में संल्लेखना व्रत ग्रहण कर उपसंहार किया। जीवन के अंतिम समय में आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के चरण सान्निध्य में गृहत्याग किया और 4 निर्जल उपवास के साथ आचार्य श्री के श्रीमुख से एवं चतुर्विध संघ से णमोकार महामंत्र का जाप सुनते हुए पूर्ण जाग्रत एवं चेतना अवस्था में 29 मई को देह परिवर्तन कर मोक्ष मार्ग पर आगे बढ़ गए। ऐसी महान विभूति को विनयांजलि देने के लिए रविवार को दोपहर 3.00 बजे ‘राज भवन’ सिविल लाइंस अजमेर में सभा का आयोजन किया गया है। हम सभी उस महान दिवंगत आत्मा के चरणों मे अपनी विनयांजलि प्रस्तुत कर पुण्य प्रेरणा अवश्य लें।

विनयांजलि सभा में बाहर से आने वाले बंधुओं की आवास व्यवस्था छोटे धड़े की नसियां (दौलत बाग के सामने) अजमेर में की गई है। सकल दिगंबर जैन समाज, अजमेर, श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिवार, सिविल लाइंस अजमेर, अजयकुमार, विजयकुमार, अनिमेष, आदित्य जैन एवं समस्त दनगसिया परिवार अजमेर ने विनयांजलि सभा में उपस्थित होने का निवेदन किया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page