समाचार

दीक्षार्थी बहिनों की विनोली यात्रा-गोद भराई 1 जून को अंबाह में :  निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा


मुरैना नगर के उपरोचियां जैसवाल जैन समाज के रावत गोत्रीय दीक्षार्थी बहिन मीना जैन एवं कोलानायक गोत्रीय रामकली जैन की विनोली यात्रा एवं गोद भराई का कार्यक्रम गुरुवार, एक जून को श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर परेड चौराहे अंबाह में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाएगा। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…


मुरैना । जैन समाज की दीक्षार्थी बहिनों की विनोली यात्रा एवं गोद भराई कार्यक्रम 01 जून गुरुवार को हर्षोल्लास पूर्वक अंबाह में मनाया जाएगा। जैन धर्म के आगमानुसार दीक्षा से पूर्व दीक्षार्थीयों की सभी इच्छाओं की पूर्ति की जाती है। यदि उसे किसी तीर्थ विशेष की यात्रा करनी हो तो वह उन्हें कराई जाती है। दीक्षा संस्कार के तहत दीक्षा से पूर्व दीक्षार्थियों की हल्दी, मेहंदी, गोद भराई एवं विनोली यात्रा का कार्यक्रम होता है। विनोली यात्रा में दीक्षार्थियों को मुकुट, माला, हार आदि से सुज्जित कर भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है।

5 जून को होगी क्षुल्लिका दीक्षा

मुरैना नगर के उपरोचियां जैसवाल जैन समाज के रावत गोत्रीय दीक्षार्थी बहिन मीना जैन एवं कोलानायक गोत्रीय रामकली जैन की विनोली यात्रा एवं गोद भराई का कार्यक्रम गुरुवार, एक जून को श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर परेड चौराहे अंबाह में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जा रहा है। जानकारी रहे कि परम पूज्य अभिक्ष्ण ज्ञानोपयोगी आचार्य श्री वसुनन्दी जी महाराज की परम प्रभावक शिष्या गणिनी आर्यिका नन्दिनी माताजी द्वारा दोनों बहिनों को ग्राम हथनी जिला दमोह में 5 जून को क्षुल्लिका दीक्षा प्रदान की जाएगी।

पंच मेवा से भरी जाएगी गोद

श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर परेड चौराहे से सुबह 8 बजे विनोली यात्रा प्रारम्भ होगी। विनोली की भव्य शोभायात्रा संपूर्ण बाजार का भ्रमण करती हुई परेड चौराहे के जैन मन्दिर पहुंचेगी। जहां मन्दिर जी में दीक्षार्थी बहिनों की गोद भराई का कार्यक्रम होगा। उपस्थित सभी सधर्मी बन्धु, माता, बहिनें पंच मेवा काजू, बादाम, छुआरे, मखाने, नारियल आदि से दीक्षार्थी बहिनों की गोद भरेंगे। विनोली यात्रा के पश्चात पुण्यार्जक परिवार महेशचंद बंगाली, विजयकुमार पप्पू, राकेशकुमार, शैलेश कुमार जैन,अनिल कुमार जैन, राहुल जैन, आलेख जैन, अंशुल जैन, पाड़िया परिवार की ओर से उपस्थित सभी बन्धुओं के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई है। जैन समाज के अध्यक्ष जिनेश जैन एवं अशोक जैन एडवोकेट, राकेश जैन भंडारी, विजय जैन बैंक वालों ने जैन समाज के लोगों से आयोजन में पधारने की अपील की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page