समाचार

आचार्य विनिश्चय सागर व आचार्य विरंजन सागर ससंघ का मड़ावरा में आगमन

आचार्य विनिश्चय सागर व आचार्य विरंजन सागर ससंघ का मड़ावरा में आगमन

मड़ावरा(प्रियंक सर्राफ)। धर्मनगरी मड़ावरा में बीते शनिवार को आचार्य विनिश्चय सागर जी संघ व आचार्य विरंजन सागर जी ससंघ का मंगल आगमन हुआ। सकल दिगम्बर जैन समाज मड़ावरा द्वारा कस्बे की सीमा पर पहुंच बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक गाजे-बाजे के साथ आचार्य संघों की आगवानी की गई। बता दें कि वर्तमान समय में अधिकतर जगह चतुर्मास समापन व पिच्छिका परिवर्तन उपरांत जैन मुनि संघों का अन्यत्र जगहों के लिए पद विहार चल रहा है।

इसी कड़ी में एक ही आचार्य से दीक्षा प्राप्त दो आचार्य पद धारी मुनिराजों आचार्य विनिश्चय सागर जी व आचार्य विरंजन सागर जी की ससंघ शनिवार की सुबह मड़ावरा में आगमन की सूचना प्राप्त हुई। जैसे ही यह मंगल समाचार श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ, फौरन ही उनका सागर मार्ग की तरफ जाने का तांता लग गया। बच्चे, बूढ़े, महिलाएं सभी मुनिसंघों की आगवानी करने रोहिणी बांध तिराहे पर पहुंच गए।

जैसे ही मुनि संघ कस्बे की सीमा पर आए, सभी में हर्ष की लहर दौड़ गई। श्रद्धालुओं द्वारा गाजे-बाजे के साथ मुनि संघों को कस्बे में लाया गया। दोनों आचार्य संघों द्वारा कस्बे के सभी ग्यारह जैन मंदिरों के दर्शन उपरांत धर्मसभा को संबोधित किया गया। इसके बाद आहारचर्या हुई। दोपहर सामयिक उपरांत उनका अपने -अपने गंतव्य की ओर विहार हो गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page