समाचार

आचार्यश्री की समतापूर्वक समाधि पर हुई विनयांजलि सभा : भगवां में जैन समाज ने भावनात्मक विनयांजलि दी


भगवां के ज्ञानमती महिला मंडल के तत्वावधान में रविवार को बड़ा जैन मंदिर परिसर के यश कीर्ति हाल में पूज्य संतशिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की समतापूर्वक समाधि पर विनयांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ लोगों द्वारा विनयांजलि अर्पित की गई । पढ़िए रत्नेश जैन रागी बकस्वाहा की रिपोर्ट ।


भगवां । यहां के ज्ञानमती महिला मंडल के तत्वावधान में रविवार को बड़ा जैन मंदिर परिसर के यश कीर्ति हाल में पूज्य संतशिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की समतापूर्वक समाधि पर विनयांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा की सुरुयात आचार्यश्री के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुरेश फौजदार व मंत्री अखिलेश जैन सहित समाज के वरिष्ठ लोगों द्वारा की गई । सभा में आचार्य श्री की पूजन उपरांत सभी ने दीपक प्रज्ज्वलित कर ग्राम की महिलाओं एवं समाज के वरिष्ठ लोगों द्वारा विनयांजलि अर्पित की गई ।

ये रहे मौजूद 

सभा में प्राचार्य सुरेंद्र कुमार जैन राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त एवं तीनों मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुरेश फौजदार, डॉ. संतोष फौजदार शिक्षक, पवन जैन सतभैया,सुरेश जैन शास्त्री,संदीप जैन शास्त्री, संतोष रेडियो सहित अनेक महानुभावों तथा ज्ञानमती महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सुधा शाह, मंत्री प्राचार्य श्रीमती रश्मि जैन अहिंसा,कोषाध्यक्ष सुमन फौजदार एवं सभी महिला मंडल द्वारा विनयांजलि अर्पित कर अपनी भावनात्मक विनयांजलि के माध्यम से आचार्यश्री के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उपकारों को बताकर गुणगान किया। सभा में समाज व ग्राम के गणमान्य नागरिकों की उपस्थित रही । सभा का संचालन प्राचार्य रश्मि जैन अहिंसा ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page