समाचार

सामाजिक संसद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनय बाकलीवाल का किया सम्मान : समाज का सर्वांगीण उत्थान एकता के सूत्र से ही संभव 


दिगंबर जैन सामाजिक संसद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनय बाकलीवाल का गुरुवार को विश्व जैन संगठन एवं जिनशासन एकता संघ की ओर से सम्मान किया गया। सम्मान के प्रत्युत्तर में उन्होंने कहा कि समाज का सर्वांगीण उत्थान एकता के सूत्र से ही संभव है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। दिगंबर जैन सामाजिक संसद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनय बाकलीवाल का गुरुवार को विश्व जैन संगठन एवं जिनशासन एकता संघ की ओर से सम्मान किया गया। विश्व जैन संगठन और जिनशासन एकता संघ के मयंक जैन, राजेश जैन दद्दू ओम् पाटोदी, पारस जैन एडवोकेट एवं प्रतिनिधियों ने बाकलीवाल का अभिनंदन किया। सदस्यों ने उनके मिलनसार व्यक्तित्व और समाज सेवा के प्रति उनके अटूट समर्पण जोश की सराहना की। उपस्थित सभी वरिष्ठ सदस्यों और पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि बाकलीवाल का अनुभव और ऊर्जा समाज को नई दिशा प्रदान करेंगी। सदस्यों ने भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में समाज की संपत्तियों का संरक्षण और विकास होगा। इस दौरान समाजजनों ने अपनी अपेक्षाएं रखते हुए आग्रह किया कि सामाजिक संसद अब केवल एक संस्था न रहकर प्रत्येक जैन परिवार की मार्गदर्शक बने। सम्मान से अभिभूत होकर विनय बाकलीवाल ने अपनी भविष्य की प्राथमिकताओं को रेखांकित किया। उन्होंने कहा- समाज का सर्वांगीण उत्थान एकता के सूत्र से ही संभव है। मेरा लक्ष्य समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सहायता पहुँचाना और युवाओं को अपनी धर्म संस्कृति व संस्कारों से जोड़ना है। उन्होंने विशेष रूप से इन बिंदुओं पर जोर दिया।

संगठित शक्ति-समाज के सभी वर्गों और संस्थाओं को जोड़ कर एक मंच पर लाकर कार्य करना। शिक्षा और स्वास्थ-मेधावी छात्रों और जरूरतमंद परिवारों के लिए विशेष योजनाओं का संचालन। समाज के लिए एक अत्याधुनिक कम्युनिटी हाल का निर्माण करना। बाकलीवाल ने विश्वास दिलाया कि उनके कार्यकाल में सामाजिक संसद सेवा और समर्पणश् के नए आयाम स्थापित करेगी। जिनशासन एकता संघ के पदाधिकारियों ने आभार व्यक्त किया और बाकलीवाल के सफल कार्यकाल की मंगल भावना भाई।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page