गुरुवार की सुबह 6:20 बजे मुनि श्री विनम्र सागर जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश छोटा बांगडदा होते हुए श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर, संगम नगर इंदौर में होगा। सतीश जैन की रिपोर्ट
इंदौर। मन, वचन और काया की हलचल ( योग) पर जब कषायों का रंग चढ़ जाता है तो उस कषाय रंजीत योग को लेश्या कहते हैं। वो लेश्या कोई गुण नहीं है, पर्याय है, उसको लेना भी पड़ता है और छोड़ना भी पड़ता है। किसी भी लेश्या में हम स्थिर नहीं रह सकते, लेश्या पर संसारी का पूरा जीवन टिका है। जब आप मंदिर जाते हैं मंदिर आपकी लेश्या ग्रहण करता है और आप भगवान की लेश्या ग्रहण करते हैं। उक्त विचार मुनि श्री विनम्र सागर जी महाराज ने बुधवार को अपने प्रवचन में व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि मरनासन्न व्यक्ति के मन के अंदर यह अफसोस नहीं होता कि मैं जीते जी पैसा नहीं कमा पाया। उसको अफसोस इस बात का होता है, कि भगवान मैंने कितने पाप किए, कितना परिग्रह संचित किया। आपने कहा कि पैसे की कीमत एक प्राइमरी लेवल तक रहती है उसके बाद वो खत्म हो जाती है। दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों में से 6 लोगों का तलाक हुआ। उनके पास सर्वाधिक वैभव था, फिर तलाक क्यों हुआ? आपने कहा कि अमीर होना एक अलग वस्तु है और खुश रहना एक अलग वस्तु है। अमीर आदमी की जिंदगी सुबह 6 बजे से शुरू होकर रात 1 बजे तक चलती रहती है। पैसा कमाना और उसका सुख भोगना एक ही समय पर होना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि आज के कार्यक्रम के आयोजक, प्रायोजक और यजमान श्री मनीष जी सपना जी गोधा है। ये पैसा कमा भी रहे हैं और उसका सुख भी भोग रहे हैं। इस ग्रहस्थ परिवार ने अगली 7 पीढ़ी की व्यवस्था भी कर दी है। निश्चित ही ये पूर्व जन्म के तपस्वी हैं, बिना तपस्या किये इतना वैभव नहीं मिलता।
मुनिवर कहते हैं कि आपने दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद देख ली, गिरजाघर देख लिया, अब आप दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर देखोगे (सर्वतोभद्र जिनालय)। ये आचार्य श्री जी का एक प्रकल्प था। मैं आपके लिए एक प्रश्न छोड़ कर जा रहा हूं आप अपने जीवन को जीते वक्त किस लेश्या को ग्रहण कर रहे हो? देव, शास्त्र, गुरु को मिलने के बाद आपको देव, शास्त्र, गुरु की लेश्या प्राप्त करना चाहिए।
दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने बताया कि गुरुवार की सुबह 6:20 बजे मुनि संघ छोटा बांगडदा होते हुए श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर, संगम नगर पहुंचेगा। इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज संगम नगर के श्री अजय जैन, कमलेश सिंघई, अमित जैन, सतीश जैन, पारस जैन, सचिन जैन, प्रमोद जैन, संजय जैन, श्रीमती सुजाता जैन, सरिता जैन, प्रवीणा भाई जी, रेशु जैन सहित बहुत अधिक संख्या में संगम नगर जैन समाज के समाजजनों ने मुनि संघ को श्रीफल समर्पित किये
प्रतिदिन के कार्यक्रम इस प्रकार रहेंगे
प्रातः 7 बजे अभिषेक, शांति धारा, 8:30 बजे आचार्य श्री जी की पूजन, 9 बजे मुनि श्री की मंगल देशना, 10 बजे आहार चर्या,12 बजे सामायिक, 2 बजे तत्व चर्या, 5:30 बजे आचार्य भक्ति और शाम 7:30 बजे अन्य कार्यक्रम होंगे।













Add Comment