संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री 108 विनम्र सागर जी महाराज, मुनि श्री निस्वार्थ सागर जी, मुनि श्री निसर्ग सागर जी एवं क्षुल्लक श्री हीरक सागर जी महाराज ससंघ का भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह 3 नवंबर 24, रविवार को दोपहर 1.30 बजे से दलाल बाग, छत्रपति नगर, इंदौर में होगा। पढ़िए सतीश जैन की रिपोर्ट…
इंदौर। संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री 108 विनम्र सागर जी महाराज, मुनि श्री निस्वार्थ सागर जी, मुनि श्री निसर्ग सागर जी एवं क्षुल्लक श्री हीरक सागर जी महाराज ससंघ का भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह 3 नवंबर 24, रविवार को दोपहर 1.30 बजे से दलाल बाग, छत्रपति नगर, इंदौर में होगा। सभी साधु-संतों द्वारा चातुर्मास के पश्चात वर्ष में एक बार संयम के उपकरण पिच्छिका का परिवर्तन किया जाता है। मोर पंख से बनी, पिच्छिका अत्यंत नरम होती है, जिससे सूक्ष्म जीवों के प्राणों का घात नहीं होता, यह वजन में हल्की होती है और इसे रखना भी आसान होता है। मोर पंख एक वर्ष तक परिमार्जन के लिए उत्तम रहता है।
इसके साथ ही यह गीला होने पर सुख भी जल्दी जाता है। जैन ने यह भी बताया कि दोपहर 12 बजे आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, छत्रपति नगर से पिच्छिकाओ की शोभायात्रा निकलेगी जो पंडाल तक आएगी। इस कार्यक्रम के आयोजक दयोदय चैरिटेबल ट्रस्ट और निवेदक विद्या विनम्र चातुर्मास समिति एवं आदिनाथ धार्मिक पा. ट्रस्ट, छत्रपति नगर हैं। चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष श्री मनोज बाकलीवाल, मनीष नायक, सचिन जैन, आनंद जैन, भूपेंद्र जैन, रितेश जैन, विपुल बांझल, अर्पित जैन, भरतेश बड़कुल आदि में सभी समाज जनों से अपील की है कि कार्यक्रम में पधारकर धर्म लाभ लेवें।













Add Comment