समाचार

शांतिनाथ भगवान के ज्ञान कल्याणक दिवस के पावन अवसर पर आयोजन : विमानोत्सव, महामस्तकाभिषेक एवं वार्षिक मेले का आयोजन आगामी 29 दिसंबर को


अति प्राचीन तीर्थ अतिशय क्षेत्र टिकटोली में विमानोत्सव, महामस्तकाभिषेक एवं वार्षिक मेले का विशाल और भव्य आयोजन आगामी 29 दिसंबर को किया जाएगा। यह आयोजन विध्याचंल पर्वतमाला के मध्य, चंबल अंचल के सुरम्य प्राकृतिक वातावरण में स्थित पावन तीर्थराज श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन परमोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र टिकटोली, जिला मुरैना में संपन्न होगा। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…


मुरैना। जैन धर्मावलंबियों के अति प्राचीन तीर्थ अतिशय क्षेत्र टिकटोली में विमानोत्सव, महामस्तकाभिषेक एवं वार्षिक मेले का विशाल और भव्य आयोजन आगामी 29 दिसंबर को किया जाएगा। यह आयोजन विध्याचंल पर्वतमाला के मध्य, चंबल अंचल के सुरम्य प्राकृतिक वातावरण में स्थित पावन तीर्थराज श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन परमोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र टिकटोली, जिला मुरैना में संपन्न होगा।

श्री 1008 शांतिनाथ भगवान के ज्ञान कल्याणक दिवस के पावन अवसर पर आयोजित इस महोत्सव का आयोजन परम पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज एवं परम पूज्य विद्याशिरोमणि आचार्य श्री 108 समय सागर जी महाराज के आशीर्वाद से, उनके आज्ञानुवर्ती शिष्य परम पूज्य प्रशममूर्ति मुनि श्री 108 अजितसागर जी महाराज (संघ) की पावन प्रेरणा में किया जा रहा है। इस अवसर पर वार्षिक मेला, महामस्तकाभिषेक एवं विमानोत्सव का आयोजन होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पुलिस महानिदेशक पवन जैन, भोपाल करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में चंबल संभाग के पुलिस उप महानिरीक्षक सुनील जैन उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में कलेक्टर मुरैना लोकेशकुमार जांगिड, अजय दनगसीया (अजमेर), सुनील जैन (सूरत), नवीन जैन (राजा बाजार), मोहित जैन (पटेलनगर), सुनील जैन (ग्रीन पार्क), अजय जैन बॉबी, प्रदीप जैन (खानपुर), मनोज जैन (ग्रीन पार्क) तथा गिरीश जैन (गुरुग्राम) शामिल होंगे। समारोह के शुभारंभ में ध्वजारोहण पवन एवं अंजू जैन (पालम) द्वारा, मंच उद्घाटन सीए अजय एवं शिल्पी जैन (नोएडा) द्वारा तथा चित्र अनावरण सजल एवं पिंकी जैन (महक ग्रुप) द्वारा किया जाएगा।

क्षेत्र कमेटी के महामंत्री ओमप्रकाश जैन जौरा ने बताया कि प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी संजय भैयाजी के निर्देशन में प्रातः 8:30 बजे मूलनायक भगवान शांतिनाथ स्वामी का अभिषेक, शांतिधारा एवं नित्यमय पूजन होगा। प्रातः 9 बजे भगवान शांतिनाथ विधान अनुष्ठान, 11 बजे ध्वजारोहण तथा भव्य श्रीजी नालकी यात्रा एवं विमानोत्सव निकाला जाएगा। चित्र अनावरण और दीप प्रज्वलन के पश्चात अपराह्न 2:30 बजे महामस्तकाभिषेक संपन्न होगा।

टिकटोली दूमदार के अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर संपूर्ण देश से हजारों की संख्या में साधर्मी बंधु सहभागिता करेंगे। अतिशय मित्र मंडल जौरा द्वारा सभी श्रद्धालुओं के लिए वात्सल्य भोज की व्यवस्था की गई है। वहीं जैन मित्र मंडल मुरैना द्वारा टिकटोली आवागमन हेतु निःशुल्क बस सेवा एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई है।

वार्षिक मेला महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक सतेंद्र जैन मुरैना के अनुसार समारोह के दौरान कर्नाटक की नाट्य कलाकार पंचमी मरूर जैन द्वारा विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही अरिहंत म्यूजिकल ग्रुप मुरैना के भजन गायक मनीष जैन द्वारा संगीतमय और भक्तिमय प्रस्तुति दी जाएगी। स्थानीय कलाकारों द्वारा भी विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page