बूंदी में अखिल भारतीय दिगंबर जैन बघेरवाल संघ की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरोमणि संरक्षक बनाये गये। पढ़िए इंदौर से यह खबर…
इंदौर। बूंदी में अखिल भारतीय दिगंबर जैन बघेरवाल संघ की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्रजी हरसौरा ने विमलजी चौधरी को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए बघेरवाल संघ का शिरोमणि संरक्षक घोषित किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी समाजजनों ने चौधरीजी का करतल ध्वनि से स्वागत कर बधाई दी।
विमलजी चौधरी दिगंबर जैन समाज, सामाजिक संसद, इंदौर के सम्माननीय मंत्री भी हैं। उनके इस मनोनयन पर दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, महामंत्री सुशील पांड्या और सतीश जैन ने बधाई दी। उक्त जानकारी दिगंबर जैन समाज, सामाजिक संसद, इंदौर के प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने दी।













Add Comment