समाचार

वात्सल्य रत्नाकर आचार्य श्री विमल सागर महाराज जी की 110वीं जयंती धूमधाम से मनाई : पालकी शोभायात्रा और पंचामृत अभिषेक ने बांधा भक्तिभाव का समां


आगरा में विजय क्लब, विजय नगर पर आचार्य श्री 108 चैत्य सागर जी महाराज संसघ के सानिध्य में वात्सल्य रत्नाकर आचार्य श्री विमल सागर महाराज जी की 110वीं जयंती बड़े उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। शोभायात्रा, पंचामृत अभिषेक और भव्य आरती ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पढ़िए राहुल जैन की रिपोर्ट…


आगरा में आज विजय क्लब, विजय नगर पर वात्सल्य रत्नाकर आचार्य श्री विमल सागर महाराज जी की 110वीं जयंती का भव्य आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम आचार्य श्री 108 चैत्य सागर जी महाराज संसघ के सानिध्य में सम्पन्न हुआ

जयंती महोत्सव का शुभारंभ श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, नसिया जी मोतीलाल नेहरू रोड से निकली पालकी शोभायात्रा से हुआ। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए विजय क्लब तक पहुंची। किशोर बैंड की धुन पर श्रद्धालु भक्ति भाव से चलते रहे और जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। विजय क्लब पहुंचकर श्रद्धालुओं ने भव्य आरती की।

इसके उपरांत विन्यांजली सभा आयोजित की गई। सभा में आचार्य श्री विमल सागर जी की प्रतिमा का पंचामृत अभिषेक चंदन, केसर, आम और दूध से सम्पन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने गहन भक्ति भाव से आरती की। धार्मिक अनुष्ठानों के अंतर्गत दीप प्रज्ज्वलन, पाद प्रक्षालन और शास्त्र भेंट भी संपन्न हुए। शांति धारा का सौभाग्य प्राप्त हुआ तथा संगीतमय पूजन ने कार्यक्रम को और पवित्र बना दिया।

इस अवसर पर बाहर से पधारे विमल भक्तों का विशेष स्वागत एवं सम्मान किया गया। आयोजन में आगरा दिगंबर जैन परिषद के पदाधिकारी, सकल जैन समाज के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरा वातावरण आचार्य श्री की वाणी और उपदेशों से सराबोर होकर भक्तिमय बना रहा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page