समाचार

अनवरत चल रहा है विहार : पूज्य गुरुमां विन्ध्यश्री माताजी ससंघ का ठाकुरगंज से किशनगंज की ओर विहार 


आर्यिका शिरोमणि गुरुमां 105 विन्ध्यश्री माताजी ससंघ का अनवरत विहार चल रहा है। विहार क्रम में ससंघ का ठाकुरगंज से किशनगंज की ओर विहार हुआ। पढ़िए सुनील सेठी की रिपोर्ट…


किशनगंज। परम पूज्य राष्ट्रसंत गणाचार्य 108 श्री विराग सागर जी महामुनिराज की परम विदुषी शिष्या, जिनशासन सूर्या, गणिनी पद विभूषिता, मां सरस्वती की अभिव्यक्ति स्वरूपा, आर्यिका शिरोमणि गुरुमां 105 विन्ध्यश्री माताजी ससंघ का अनवरत विहार चल रहा है। विहार क्रम में ससंघ का ठाकुरगंज से किशनगंज की ओर विहार हुआ। ज्ञातव्य हो बीते 2 मई, 2023 को सकल दिगम्बर जैन समाज ठाकुरगंज की ओर से राष्ट्रसंत 108 श्री विराग सागर जी महामुनिराज का 61वां अवतरण दिवस एवं गुरु मां 105 विंध्यश्री माताजी का 12वां गणिनी पद दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया, जिसमें‌ स्थानीय समाज, गुरु मां संघ संयोजक प्रदीप झांझरी, डीमापुर एवं गुरु मां विशेष भक्त धूबड़ी समाज के उपाध्यक्ष अंजय कुमार कानुगा के अतिरिक्त सिलचर, किशनगंज आदि विभिन्न स्थानों से पधारे लोग भी शामिल थे।

चातुर्मास के लिए निवेदन

सरल स्वाभावी पूज्य गुरु मां के अद्भुत ज्ञान एवं व्यक्तित्व से प्रभावित होकर एक ओर ठाकुर गंज समाज ने धर्म प्रभावना हेतु 2023 का चातुर्मास ठाकुरगंज में करने का निवेदन किया तो वहीं दूसरी ओर किशनगंज समाज‌ के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जैन ने भी किशनगंज समाज की ओर‌ से किशनगंज चातुर्मास करने हेतु श्रीफल भेंट कर निवेदन किया।

चातुर्मास निश्चित नहीं

श्री दिगंबर जैन पंचायत, गुवाहाटी के अध्यक्ष महावीर जैन हाथीगोला और मंत्री बीरेंद्र कुमार सरावगी ने बताया कि 2023 का 30 वां चातुर्मास कोलकाता/किशनगंज/ठाकुरगंज या अन्य किस समाज की झोली में‌ जायेगा यह तो अपने गुरु विराग सागर जी महामुनिराज के आदेश पर निर्भर है, मगर पूज्य गुरु मां के प्रति श्रावकों की भक्ति में कमी कहीं भी नजर आती हुई दिखायी नहीं देती।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
1
+1
1
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page