समाचार

गुरुमां विन्ध्यश्री माताजी ससंघ का ठाकुरगंज से किशनगंज की ओर विहार: श्रीफल भेंट कर चातुर्मास का निवेदन 


परम पूज्य राष्ट्रसंत गणाचार्य 108 श्री विराग सागर महामुनिराज की परम विदुषी शिष्या, जिनशासन सूर्या, गणिनी पद विभूषिता, मां सरस्वती की अभिव्यक्ति स्वरुपा, आर्यिका शिरोमणि गुरुमां 105 विन्ध्यश्री माताजी ससंघ का अनवरत विहार चल रहा है। पढ़िए सुनील सेठी की रिपोर्ट…


गुवाहाटी। परम पूज्य राष्ट्रसंत गणाचार्य 108 श्री विराग सागर महामुनिराज की परम विदुषी शिष्या, जिनशासन सूर्या, गणिनी पद विभूषिता, मां सरस्वती की अभिव्यक्ति स्वरुपा, आर्यिका शिरोमणि गुरुमां 105 विन्ध्यश्री माताजी ससंघ का अनवरत विहार चल रहा है। विहार क्रम में ससंघ का आज ठाकुरगंज से किशनगंज की ओर विहार हुआ। आपको बता दें मंगलवार को सकल दिगम्बर जैन समाज ठाकुरगंज की ओर से राष्ट्रसंत 108 श्री विराग सागर महामुनिराज का 61वां अवतरण दिवस एवं गुरु मां 105 विन्ध्यश्री माताजी का 12 वां गणिनी पद दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया जिसमें स्थानीय समाज, गुरू मां संघ संयोजक प्रदीप जी झांझरी, डीमापुर एवं गुरु मां विशेष भक्त धूबड़ी समाज के उपाध्यक्ष अजय कुमार कानूगा के अतिरिक्त सिलचर, किशनगंज आदि विभिन्न स्थानों से पधारे लोग भी शामिल थे।

श्री दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष महावीर जैन हाथीगोला ने बताया कि सरल स्वाभावी पूज्य गुरु मां के अद्भुत ज्ञान एवं व्यक्तित्व से प्रभावित होकर एक ओर ठाकुर गंज समाज ने धर्म प्रभावना के लिए 2023 का चातुर्मास ठाकुरगंज में करने का निवेदन किया तो वहीं दूसरी ओर किशनगंज समाज‌ के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जैन ने भी किशनगंज समाज की ओर‌ से किशनगंज चातुर्मास के लिए श्रीफल भेंटकर निवेदन किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page