इंदौर, दसलक्षण महापर्व 2024 में लगातार 3 या 3 से अधिक निर्जल उपवास की साधना की है व जिन छात्र- छात्राओं ने अपनी अपनी कक्षा में उच्च श्रेणी प्राप्त की है, ऐसे तपस्वियों और गौरवशाली प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा रविवार , 13 अक्टूबर को दोपहर 1:30 बजे से अभय प्रशाल स्थित जैन मिठाई भंडार के हाल में होगा। पढ़िए सतीश जैन (इला बैंक) की यह विशेष रिपोर्ट….
इंदौर। दस- लक्षण महापर्व 2024 में लगातार 3 या 3 से अधिक निर्जल उपवास की साधना की है, ऐसे तपस्वियों का सम्मान रविवार , 13 अक्टूबर को दोपहर 1:30 बजे से अभय प्रशाल स्थित जैन मिठाई भंडार के हाल में होगा। ग्रुप के अध्यक्ष श्री सतीश जैन एवं सचिव अरविंद जैन सर ने बताया कि जिन छात्र- छात्राओं ने अपनी अपनी कक्षा में उच्च श्रेणी प्राप्त की है, ऐसी गौरवशाली प्रतिभाओं का सम्मान भी इस अवसर पर किया जाएगा।
सम्मान व वात्सल्य भोज
सभी का सम्मान श्रीफल, मोमेंटो, पचरंगी दुपट्टा व प्रशस्ति पत्र देकर किया जाएगा। कार्यक्रम पश्चात वात्सल्य भोज का आयोजन भी वही किया गया है।













Add Comment