दशलक्षण महापर्व 2024 के अवसर पर, जिन तपस्वियों ने लगातार 3 या उससे अधिक निर्जल उपवास की साधना की, उनका सम्मान रविवार, 13 अक्टूबर को दोपहर 1:30 बजे अभय प्रशाल स्थित जैन मिठाई भंडार के हाल में किया गया। ग्रुप के अध्यक्ष सतीश जैन और सचिव अरविंद जैन सर ने बताया कि इस अवसर पर उन छात्र-छात्राओं का भी सम्मान किया गया, जिन्होंने अपनी कक्षा में उच्च श्रेणी प्राप्त की। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
इंदौर। दशलक्षण महापर्व 2024 के अवसर पर, जिन तपस्वियों ने लगातार 3 या उससे अधिक निर्जल उपवास की साधना की, उनका सम्मान रविवार, 13 अक्टूबर को दोपहर 1:30 बजे अभय प्रशाल स्थित जैन मिठाई भंडार के हाल में किया गया। ग्रुप के अध्यक्ष सतीश जैन और सचिव अरविंद जैन सर ने बताया कि इस अवसर पर उन छात्र-छात्राओं का भी सम्मान किया गया, जिन्होंने अपनी कक्षा में उच्च श्रेणी प्राप्त की। सभी का सम्मान श्रीफल, मोमेंटो, पचरंगी दुपट्टा और प्रशस्ति पत्र देकर किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका और दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी थे। अध्यक्षता सतीश जैन ने की। कार्यक्रम में ज्योति-राकेश जैन ने 16 निर्जल उपवास किए। 10-10 उपवास करने वाले 10 व्यक्ति थे, दो लोगों ने सात उपवास किए, एक ने छह, दो ने पांच, और चार लोगों ने तीन उपवास किए। प्रतिभाओं के सम्मान में अमय संजय जैन ने बीटेक में मेडि कैप्स कॉलेज में टॉप किया। 10वीं कक्षा में आर्जव अमित जैन ने 97.2 अंक प्राप्त किए। कुल 16 विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर अखिलेश सिंघई भाई चेतक को रेवती रेंज में बनने वाले जिनालय के लिए एक बड़ी राशि दान करने पर विशेष सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आर के जैन, राकेश सिंघई, सुनील जैन, अनिल रावत, रमेश जैन, सौरभ जैन, संतोष जैन, संजय जैन, अशोक जैन, ओम जैन सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से हुई, जिसे रमेश जैन और तनविस जैन ने प्रस्तुत किया। महिला तपस्वियों का सम्मान शालिनी जैन, ज्योति जैन, सरिता जैन, संगीता जैन, अनीता जैन, अन्नु जैन आदि ने किया।













Add Comment