समाचार

आचार्य श्री विद्यासागर जी का स्वर्णिम आचार्य पदारोहण दिवस कार्यक्रम 21-22 को

प्रियंका सेठी. किशनगढ | आचार्य भगवंत श्री विद्यासागर जी महाराज का स्वर्णिम आचार्य पदारोहण दिवस का समारोह 21 व 22 नवम्बर को मदनगंज-किशनगढ के आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर की ओर से मुनिपंुगव सुधासागर ऑडिटोरियम केडी जैन स्कूल में आयोजित किया जाएगा। आदिनाथ दिगम्बर जैन पंचायत कि अध्यक्ष प्रकाश चंद गंगवाल ने बताया कि 21 नवम्बर को प्रातः सात बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में मंगलाचरण, दिगम्बर जैन महिला महासमिति द्वारा प्रस्तुत नृत्य नाटिका हिन्दुस्तान की धडकन हिंदी भाषा, पारसनाथ महिला मंडल द्वारा प्रस्तुत लघु नाटिका मूक माटी, पुलक मंच द्वारा प्रस्तुत नृत्य नाटिका अंहिसा का जयघोष जैसे कार्यक्रम होंगे।

इसके अलावा सुज्ञान जागृति महिला मण्डल, मुनिसुव्रतनाथ मण्डल, चंद्रप्रभु महिला मण्डल और महावीर महिला मण्डल द्वारा भक्ति नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। वहीं सकल दिगम्बर जैन महिला मण्डल द्वारा कॉमन कव्वाली, आदिनाथ महिला मण्डल द्वारा मुनि विद्यासागर जी से आचार्य विद्यासागर जी नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जाएगी।

इसके साथ ही विद्यासागर व सुधासागर पाठशाला द्वारा धर्मप्रभावना शो आचार्य श्री का कृतित्व और चेलना जागृति महिला मण्डल द्वारा नवधा भक्ति नाटिका व नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे।
वहीं 22 नवम्बर को प्रातः सात बजे अभिषेक शांतिधारा व गुरू विद्या विधान, नौ बजे गुणानुवाद सभा तथा शाम सात बजे 51 हजार दीपकों से महाआरती की जाएगी। इसमें आदिनाथ दिगम्बर जैन संगीत मण्डल की ओर से भक्ति नृत्य भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page