समाचार

महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव पर वाहन रैली एवं खीर का वितरण  घरों के सामने रंगोली बनाकर श्री जी की आगवानी 


जैन मिलन मकरोनिया क्षेत्र क्रमांक 10 के द्वारा 1008 श्री महावीर स्वामी के जन्म कल्याण महोत्सव के अवसर पर सुबह विशाल वाहन रैली का सभी जैन मंदिरों से होकर अंकुर कॉलोनी जैन मंदिर में समापन हुआ। रैली का जगह-जगह फल ,मिष्ठान से स्वागत हुआ। दोपहर में श्री जी की शोभायात्रा में अपनी सहभागिता दी तथा इस अवसर पर समाज के सैकड़ों परिवारों ने अपने-अपने घरों के सामने रंगोली बनाकर श्री जी की आगवानी करते हुए आरती उतारी एवं श्रीफल अर्पित किया। पढि़ए मनीष शास्त्री सागर की रिपोर्ट ………. 


सागर।जैन मिलन मकरोनिया क्षेत्र क्रमांक 10 के द्वारा 1008 श्री महावीर स्वामी के जन्म कल्याण महोत्सव के अवसर पर सुबह विशाल वाहन रैली का सभी जैन मंदिरों से होकर अंकुर कॉलोनी जैन मंदिर में समापन हुआ। रैली का जगह-जगह फल ,मिष्ठान से स्वागत हुआ। दोपहर में श्री जी की शोभायात्रा में अपनी सहभागिता दी तथा इस अवसर पर समाज के सैकड़ों परिवारों ने अपने-अपने घरों के सामने रंगोली बनाकर श्री जी की आगवानी करते हुए आरती उतारी एवं श्रीफल अर्पित किया। जैन मिलन द्वारा मकरोनिया चौराहा, गुलझार भवन से खीर का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया एवं महावीर प्रार्थना अति वीर कमलेन्द्र जैन ,राष्ट्रीय मंत्री गुलझारीलाल जैन वरिष्ठ समाजसेवी ,अतिवीर अरुण चंदेरिया क्षेत्रीय अध्यक्ष, वीर सुरेश जैन अध्यक्ष द्वारा की गई ।वीर सुरेश जैन एवं राजेश जैन ने बतलाया कि खीर वितरण का कार्यक्रम जैन मिलन द्वारा पिछले 15 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। आज भी महावीर स्वामी के 2623 वें जन्मोत्सव जन्म कल्याणक की खुशी में सदस्यों द्वारा बधाई नृत्य किया गया एवं लगभग 3000 भक्तों को प्रसादी के रूप में खीर का वितरण किया गया।

 जैनेत्तर बंधुओं लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

इस महोत्सव की विशेषता यह रही की जैन समाज के सदस्यों के अलावा जैनेत्तर बंधुओ ने विशेष तौर पर स्वामी विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी केंद्र सागर के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं खीर वितरण में पूर्ण सहयोग किया।इस अवसर पर अतिथियों के अलावा मुख्य रूप से वीर रविंद्र जैन मंत्री, वीर निशिकांत सिंघई प्रचार मंत्री, वीर हेमचंद्र जैन कार्यकारी अध्यक्ष, वीर पीसी जैन वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वीर शीतल जैन संगठन मंत्री ,वीर प्रकाश जैन मोदी मार्बल संगठन मंत्री, वीर जिनेश जैन बहरोल क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, वीर संजय जैन शक्कर क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, वीर मनीष जैन विद्यार्थी मीडिया प्रभारी एवं क्षेत्रीय संयोजक वीर प्रदीप ,वीर डालचंद जैन राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, वीर अजीत जैन बैंक संयुक्त मंत्री, वीर राजेश मलैया संयुक्त मंत्री, वीर राकेश जैन पिपरिया, वीर अमित जैन हैंडलूम, वीर संतोष चौधरी, वीर सुनील जैन शाहगढ, वीर आनंद जैन ,वीर संजय जैन शिक्षक सांस्कृतिक मंत्री, वीर अनिल जैन सहारा, वीर ऋषभ जैन उपाध्यक्ष, वीर सुमित सिंघई, वीर अरुण जैन व्याख्याता उपमंत्री ,वीर शैलेंद्र प्राचार्य उपमंत्री ,वीर उत्तमचंद जैन सह कोषाध्यक्ष, राकेश जैन एमपीईवी विशेष कार्यकारिणी सदस्य वीर पवन सिंघई कार्यकारिणी सदस्य, वीर एडवोकेट कमलेश नायक विधि मंत्री, वीर संतोष चौधरी, वीर मृगेंद्र जैन नेता, जसवंत सिंह ठाकुर पार्षद, नरेंद्र रोहित,जस्सी सरदार के साथ-साथ स्वामी विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी केंद्र सागर के प्रमुख पदाधिकारियों आर एन पात्रा, विभाग संपर्क प्रमुख चंद्र प्रकाश शुक्ला, नगर प्रमुख सुकमाल जैन, सहनगर प्रमुख आशीष द्विवेदी, संपर्क प्रमुख गौरव राजपूत, कार्य पद्धति प्रमुख दिनेश दुबे, केंद्र वर्ग प्रमुख संदीप, व्यवस्था प्रमुख राजीव भार्गव, वीर मुकेश जैन वीर मनोज जैन वीर सुनील जैन, वीर नितेश जैन, वीर राकेश जैन, वीर राजेश सिंघई बैंक अधिकारी, वीर आरके जैन, वीर आलोक जैन वीर प्रेमचंद जैन, वीर दिनेश जैन ,वीर महेश जैन के अलावा बड़ी संख्या में वीर बंधु उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन वीर सुमत सिंघई, वीर ऋषभ शाहगढ़ द्वारा किया गया कार्यक्रम के अंत में वीर रविंद्र जैन मंत्री एवं वीर मनीष जैन विद्यार्थी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page