समाचार

वीर वीरा ने अपना घर में प्रभुजी के साथ मनाई वैवाहिक वर्षगांठ : महावीर इंटरनेशनल कुचामन के सदस्य करते हैं खास दिन सेवा कार्य


‘सबकी सेवा सबको प्यार’ ‘जिओ और जीने दो’ के उदेश्य वाली संस्था महावीर इंटरनेशनल कुचामन के सदस्यों द्वारा वर्षगांठ, जन्मदिन पर जीव मात्र सेवा से सामाजिक सरोकार किए जाते हैं। इनमें गौसेवा अपना घर, अन्नपूर्णा रसोई में कच्ची बस्ती के जरुरतमंद को भोजन करा मानव सेवा सहयोग की भावना से की जाती रही है। कुचामनसिटी से पढ़िए, यह खबर…


कुचमानसिटी। ‘सबकी सेवा सबको प्यार’ ‘जिओ और जीने दो’ के उदेश्य वाली संस्था महावीर इंटरनेशनल कुचामन के सदस्यों द्वारा वर्षगांठ, जन्मदिन पर जीव मात्र सेवा से सामाजिक सरोकार किए जाते हैं। इनमें गौसेवा अपना घर, अन्नपूर्णा रसोई में कच्ची बस्ती के जरुरतमंद को भोजन करा मानव सेवा सहयोग की भावना से की जाती रही है। ‘दोस्ती से सेवा’ ‘सेवा से दोस्ती’ की भावना से शुक्रवार को वीर तेजकुमार-वीरा शकुंतला बडजात्या ने अपनी शादी के 50 वंे बसंत की शुरुआत और वीर सोहनलाल-वीरा शारदा वर्मा ने अपनी शादी के 48 बसंत पूर्ण होने पर संस्था की प्रेरणा से बीमार लाचार, असहाय जरुरतमंद का आवास अपना घर में सभी प्रभुजी को भोजन और मुंह मीठा करवाकर आपस में माला पहनकर वैवाहिक वर्षगांठ मनाई। इस अवसर पर वीर रामावतार गोयल, वीर अजीत पहाडिया, वीर सुरेशकुमार जैन, वीर अशोक अजमेरा, वीर सुरेंद्रसिह दीपपुरा, वीरा सरोज, वीरा मंजु, वीरा सुनीता गंगवाल, वीरा सरला खटोड, वीरा कल्पना, वीरा रीतु बंसल, सुशीला पहाडिया, राजकुमारी जैन, पार्वती, पतासी, ओम कंवर, रवि सोनी, सम्यक जैन ने अपना घर में वर्षगांठ मनाने पर तिलक माला साफा से स्वागत कर उनका बहुमान किया। सुभाष पहाडिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page