परम पूज्य मुनि श्री विनम्र सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में चल रहे दो दिवसीय सैनिक सम्मान समारोह आयोजित हुआ। वीरोदय भारत: प्रतिभारत: कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देश के सर्वोच्च सैनिक सम्मान परमवीर चक्र प्राप्त कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव द्वारा मोटिवेशनल स्पीच दी गई। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। परम पूज्य मुनि श्री विनम्र सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में चल रहे दो दिवसीय सैनिक सम्मान समारोह आयोजित हुआ। वीरोदय भारत: प्रतिभारत: कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देश के सर्वोच्च सैनिक सम्मान परमवीर चक्र प्राप्त कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव द्वारा मोटिवेशनल स्पीच दी गई।
योगेंद्र सिंह यादव ने मात्र 19 वर्ष की आयु में कारगिल युद्ध में अपने शरीर पर 19 गोलियां खाने के बाद में इस युद्ध में अपने साहस और शौर्य का परिचय दिया और उन्हें राष्ट्रपति के द्वारा परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। आज इस कार्यक्रम का अंतिम दिवस है और पूज्य मुनि श्री विनम्र सागर जी महाराज श्री का भी विशेष उद्बोधन सैनिकों के लिए हुआ।













Add Comment