जैन धर्मावलंबियों का नया साल वीर निर्वाण संवत 2551 का शुभारंभ कार्तिक कृष्णा अमावस्या, शुक्रवार, 1 नवंबर से हुआ। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट..
इंदौर। जैन धर्मावलंबियों का नया साल वीर निर्वाण संवत 2551 का शुभारंभ कार्तिक कृष्णा अमावस्या, शुक्रवार, 1 नवंबर से हुआ। इससे पूर्व वीर निर्वाण संवत 2550 का समापन हुआ। समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जैनेन्द्र जैन के अनुसार, इसी दिन दिगंबर जैन आचार्यों, मुनियों, आर्यिकाओं, क्षुल्लक और क्षुल्लिकाओं के चातुर्मास का निष्ठापन एवं वर्षायोग का समापन किया गया।
सुबह जिन मंदिरों में प्रातः काल जिन अभिषेक पूजन और शांति धारा के पश्चात भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण महोत्सव लड्डू चढ़ाकर मनाया गया। सायंकाल भगवान महावीर के प्रथम गणधर गौतम स्वामी का केवल ज्ञान दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर कई साधु संतों द्वारा संयम का उपकरण पिच्छिका परिवर्तन भी किया जाएगा।













Add Comment