श्री दिगम्बर जैन वीर मण्डल एटा के स्वयं सेवकों ने तीर्थराज सम्मेद शिखर पर्वतराज की यात्रा कर 28 और 29 जुलाई को सफाई अभियान चलाया। रोड़ों और पर्वत पर फैले कचरे को एकत्र कर नीचे लाया गया। पढ़िए सोनल जैन की ख़ास रिपोर्ट…
दिनांक 26 जुलाई 2025 को श्री दिगम्बर जैन वीर मण्डल एटा के स्वयं सेवकों ने शाश्वत तीर्थराज सम्मेद शिखर की यात्रा पर कदम रखा। यह यात्रा केवल आध्यात्मिक नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण से युक्त थी।
28 जुलाई को सभी सेवकों ने पर्वतराज के रास्तों (रोड़ों) पर फैले कचरे, प्लास्टिक बोतलों और अन्य अपशिष्ट सामग्री को इकट्ठा कर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। इसके अगले दिन यानी 29 जुलाई को तीर्थराज पर्वत की व्यवस्थित सफाई की गई। इस अभियान का उद्देश्य केवल सफाई नहीं, बल्कि तीर्थ की पवित्रता और पर्यावरण संतुलन को बनाए रखना भी था।
इन सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई:
गौरव जैन (अध्यक्ष), विपिन जैन स्वामी (मंत्री), प्रदीप जैन, संजय जैन, शैलेंद्र जैन (शैली), सुनील जैन, सत्येंद्र जैन, अनिल जैन, विक्की जैन, रोहित जैन, सुरेंद्र जैन कंपनी, दर्शन जैन, दीपू जैन, गौरव सहित सभी वीर मण्डल सदस्य शामिल थे। तीर्थराज की सेवा का यह अनुपम उदाहरण जैन समाज के सेवा मूल्यों और पर्यावरणीय जागरूकता का प्रेरक संदेश है।













Add Comment