मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंतसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से भव्य वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन 20 जून को आगरा के ग्वालियर रोड़ स्थित कुर्रा चित्तरपुर के अतिशयकारी श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में सानंद सम्पन्न हुआ। जिसमें भक्तों ने बाल ब्रह्मचारी शुभम जैन शास्त्री के मुखारविंद से उच्चारित मंत्रोच्चारण के साथ प्रभु की शांतिधारा की। पढ़िए यह रिपोर्ट…
आगरा। मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंतसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से भव्य वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन 20 जून को आगरा के ग्वालियर रोड़ स्थित कुर्रा चित्तरपुर के अतिशयकारी श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में सानंद सम्पन्न हुआ।
जिसमें भक्तों ने बाल ब्रह्मचारी शुभम जैन शास्त्री के मुखारविंद से उच्चारित मंत्रोच्चारण के साथ प्रभु की शांतिधारा की। महोत्सव में मौजूद सभी महिलाओं ने हाथों में चंवर लेकर संगीतकार के मधुर भजनों पर नृत्य कर प्रभु भक्ति की। विधानाचार्य शुभम जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में आगरा के सौभाग्यशाली परिवार द्वारा मूलनायक भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा के साथ सभी प्रतिमाओं को अचल वेदी पर विराजमान किया गया।
इसके बाद भक्तों ने हवन में आहुति देते हुए विश्व शांति की कामना कर वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन किया। इस अवसर पर इन्द्रप्रकाश जैन, योगेश जैन, विनोद जैन, करूणा जैन सहित समस्त आगरा की विभिन्न शैलियों के लोगों ने बड़ी संख्या में सम्मिलित होकर धर्मलाभ लिया।













Add Comment