तहसील अंतर्गत सुविख्यात श्री दिगम्बर जैन सिद्धक्षेत्र (रेशंदीगिरि) नैनागिरि में नववर्ष के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। बकस्वाहा से पढ़िए, रत्नेश जैन रागी की यह खबर…
बकस्वाहा। तहसील अंतर्गत सुविख्यात श्री दिगम्बर जैन सिद्धक्षेत्र (रेशंदीगिरि) नैनागिरि में नववर्ष के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। वरदत्तादि ऋषिराजों की निर्वाण तथा पारसनाथ भगवान की समवशरण/दिव्य देशना स्थली जैन तीर्थ नैनागिरि जी में अंग्रेजी नववर्ष की शुरुआत के अवसर पर नएवर्ष 2026 की पूर्व संध्या 31 दिसंबर की सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना महाआरती, भक्ति संध्या (संगीतमय भक्ति भजन – गीत) तथा नववर्ष का अभिनंदन 1 जनवरी को प्रातः 8 बजे से गिरिराज पर महा मस्तकाभिषेक शांतिधारा, कल्याण मंदिर विधान (संगीतमय) का आयोजन मुनि श्री विकौशल सागर जी, श्री विश्वमित सागर जी, श्री शाश्वत सागर जी महाराज के सान्निध्य में किया जा रहा है। जिसमें आप सपरिवार पधार कर मंगलमयी अनुष्ठान के गौरव में वृद्धि करने की अपील क्षेत्र कमेटी ने की है। इस अवसर पर तीर्थ पर निर्माणाधीन पारस देशना स्थली के दर्शन तीर्थ वंदना के साथ आपको पारस प्रभु का महा मस्तकाभिषेक करने का सहज सौभाग्य और पुण्यार्जन प्राप्त होगा। साथ ही क्षेत्रराज पर विराजमान परम पूज्य मुनिराजों के मंगलमयी प्रवचनों का लाभ प्राप्त होगा।













Add Comment