आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज ससंघ की मंगल अगवानी आचार्य श्री शांति सागर जी ( छाणी ) के पंचम पट्टाधीश आचार्य श्री सन्मतिसागर जी शिष्या गणिनी आर्यिका श्री स्वस्तिभूषण माताजी ससंघ ने बड़े ही भक्ति भाव से की। प्रातः 8 बजे आचार्य संघ(36 पिच्छी) का मंगल प्रवेश हुआ। जय मुनिसुव्रत् जय वर्धमान के दिव्यघोष से स्वस्तिधाम मंदिर और परिसर गुंजायमान हो उठा। जहाजपुर से पढ़िए, सन्मति जैन काका की यह खबर…
जहाजपुर। गणिनी आर्यिका श्री स्वस्तिभूषण माताजी श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र स्वस्तिधाम जहाज़पुर में ससंघ विराजमान हैं। दो अविरल धाराओं का पावन संगम दर्शन करके हर मनुज धन्य हुआ। आचार्य श्री 108 शांति सागर के पंचम पट्टाधीश आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज ससंघ की मंगल अगवानी आचार्य श्री शांति सागर जी (छाणी) के पंचम पट्टाधीश आचार्य श्री सन्मतिसागर जी शिष्या गणिनी आर्यिका श्री स्वस्तिभूषण माताजी ससंघ ने बड़े ही भक्ति भाव से की। जय मुनिसुव्रत जय वर्धमान के दिव्यघोष से समस्त स्वस्तिधाम मंदिर और परिसर गुंजायमान हो उठा।
प्रातः 8 बजे आचार्य संघ (36 पिच्छी)का मंगल प्रवेश हुआ। आचार्य संघ के सानिध्य में श्री मुनिसुव्रतनाथ भगवान के मंगल अभिषेक एवं शांतिधारा का सभी भक्तों ने लाभ उठाया। तत्पश्च्यात मंगल प्रवचन हुए। मंगल सूचना यह है कि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज का 36वां आचार्य पदारोहण दिवस 27 जून को स्वस्तिधाम की भूमि पर मनाया जाएगा।













Add Comment