समाचार

समाज सेवा का संकल्प लिया वर्धमान शाखा की अध्यक्ष रूबी जैन ने: धर्म व समाज के साथ करें मानव सेवा के पुनीत कार्य 


जैन मिलन महिला वर्धमान शाखा मुरैना की एक आवश्यक बैठक क्षेत्रीय संयोजिका वीरांगना सरिता जैन के निज निवास पर आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ भगवान महावीर स्वामी की वंदना गायन से किया गया ।बैठक में सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया । जिसमें वीरांगना रूबी जैन को अध्यक्ष, वीरांगना सुप्रिया जैन को सचिव, वीरांगना अंजलि जैन को कोषाध्यक्ष,वीरांगना निधि जैन को उपाध्यक्ष एवं वीरांगना रीना जैन को सह सचिव चुना गया पढि़ए विशेष रिपोर्ट ……….


मुरैना। भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 2 के तहत कार्यरत समाजसेवी संस्था जैन मिलन महिला वर्धमान शाखा मुरैना की एक आवश्यक बैठक क्षेत्रीय संयोजिका वीरांगना सरिता जैन के निज निवास पर आयोजित की गई ।बैठक का शुभारंभ भगवान महावीर स्वामी की वंदना गायन से किया गया ।बैठक में सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें वीरांगना रूबी जैन को अध्यक्ष, वीरांगना सुप्रिया जैन को सचिव, वीरांगना अंजलि जैन को कोषाध्यक्ष,वीरांगना निधि जैन को उपाध्यक्ष एवं वीरांगना रीना जैन को सह सचिव चुना गया। बैठक में भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याण महोत्सव को सेवा दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया गया ।इस दौरान सभी नवीन पदाधिकारियों का तिलक लगाकर एवं माल्यापर्ण कर स्वागत भी किया गया कार्यक्रम में सरिता जैन, सुप्रिया जैन,रूबी जैन, दीपिका जैन, अंजली जैन, निधि जैन,रीना जैन सहित सभी अन्य महिलाएं भी मौजूद रही । बैठक में संस्था की विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा के साथ-साथ आगामी कार्यक्रम भी तय किए गए ।

 मानव सेवा के पुनीत कार्य भी करें

कार्यक्रम में अध्यक्ष वीरांगना रूबी जैन ने कहा कि समाज सेवी संस्था भारतीय जैन मिलन के माध्यम से आप सभी धर्म व समाज के साथ साथ मानव सेवा के पुनीत कार्य भी कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि शाखा में अपनी सक्रियता से हमें न केवल स्थानीय स्तर पर पहचान मिलती है बल्कि संस्था के माध्यम से हम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जुड़ जाते हैं और अनेक तरह के लाभ हमें अपने जीवन में प्राप्त होते हैं। वीरांगना सरिता जैन ने कहा कि हम जो भी आयोजन करें, उसकी रिपोर्ट अपने क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों को जरूर भेंजे। वीरांगना सुप्रिया जैन ने कहा कि वरिष्ठों के मार्गदर्शन व सहयोग से वह संस्था के उद्देश्यों के अनुरूप शाखा को गति देने का पूरा प्रयास करेंगी

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page