समाचार

वाणी जैन ने 92.2प्रतिशत अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में पाई उपलब्धि 


सीबीएसई बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित किए गए। इसमें केंद्रीय विद्यालय की छात्रा वाणी जैन ने कक्षा 10वीं में 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और समाज का नाम रोशन किया है। अंबाह से पढ़िए,यह खबर…


अंबाह। सीबीएसई बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित किए गए। इसमें केंद्रीय विद्यालय की छात्रा वाणी जैन ने कक्षा 10वीं में 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और समाज का नाम रोशन किया है। वाणी जैन, सीएम राइज विद्यालय में कार्यरत जीवविज्ञान शिक्षक वीरेंद्र जैन एवं शिक्षिका रीना जैन की सुपुत्री हैं।

उनकी इस उपलब्धि पर परिवार सहित अंबाह जैन समाज और दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी। वाणी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने आराध्य देव, गुरुजनों और माता-पिता के आशीर्वाद व मार्गदर्शन को दिया है। उनकी मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच से यह सिद्ध हुआ कि लगन से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। समाज ने वाणी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह आने वाले समय में भी ऐसे ही सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करेंगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page