समाचार

कटरा इतवारी खां जैन मंदिर में हुआ दशलक्षण महापर्व का आठवां दिन : चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर, कटरा इतवारी खां


आगरा के कटरा इतवारी खां स्थित श्री चन्द्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण महापर्व के आठवें दिन उत्तम त्याग धर्म की पूजा-अर्चना की गई। भक्तों ने अभिषेक, शांतिधारा, पूजन और आरती में भाग लिया। पढ़िए शुभम जैन की खास रिपोर्ट…


आगरा स्थित कटरा इतवारी खां के श्री चन्द्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में 4 सितंबर को दशलक्षण महापर्व का आठवां दिन उत्तम त्याग धर्म के रूप में मनाया गया। सुबह भक्तों ने भगवान चन्द्रप्रभु का स्वर्ण कलशों से अभिषेक और शांतिधारा की। इसके बाद समाजजन ने मिलकर श्रीजी का पूजन किया और त्याग धर्म की आराधना की।

पंडितजी ने प्रवचन में त्याग धर्म का महत्व बताते हुए कहा कि मोह, लोभ और आसक्ति का परित्याग कर ही आत्मा की शुद्धि संभव है। सांयकाल संगीतमय प्रभु आरती हुई। इस अवसर पर निर्मल मोठया, सुरेंद्र जैन, तरुण जैन, अंकुर जैन, शोभित जैन सहित समस्त कटरा इतवारी खां जैन समाज के लोग उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page