आगरा के कटरा इतवारी खां स्थित श्री चन्द्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण पर्व के सातवें दिन उत्तम तप धर्म का पालन भक्तिमय वातावरण में हुआ। जिनाभिषेक, पूजा-अर्चना और भक्ति गीतों से मंदिर गुंजायमान रहा। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
आगरा। नाई की मंडी स्थित कटरा इतवारी खां के श्री चन्द्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण पर्व का सातवां दिन बड़े उत्साह और श्रद्धा भाव से मनाया गया। सुबह मूलनायक भगवान चंद्रप्रभु का स्वर्ण कलशों से जिनाभिषेक किया गया। तत्पश्चात भक्तों ने सुंदर पूजा-अर्चना कर उत्तम तप धर्म का पालन किया।
पूजा के दौरान भक्ति गीतों की मधुर ध्वनि से वातावरण और भी पावन बन गया। पंडित ने तप की महत्ता बताते हुए कहा कि तप आत्मा को निर्मल बनाता है और यह मोक्ष की ओर ले जाने वाला मार्ग है।
इस अवसर पर पूरा मंदिर परिसर धार्मिक वातावरण से गूंज उठा। आयोजन में सुरेंद्र जैन, तरुण जैन, अंकुर जैन, शोभित जैन, अनिल जैन, मोहित जैन, रचित जैन, अमित जैन, संजीव जैन, राजू जैन, अजित जैन, कुशाग्र जैन, शुभम जैन सहित समस्त कटरा इतवारी खां जैन समाज मौजूद रहा।













Add Comment