समाचार

अतिशय क्षेत्र कैथुली में उत्तम शौच धर्म मनाया : भगवान पुष्पदंतनाथजी के मोक्ष कल्याणक पर निर्वाण लाडु चढ़ाया


अतिशय क्षेत्र कैथुली में दसलक्षण पर्व के चौथा दिवस उत्तम शौच धर्म के रूप में मनाया गया। भगवान पुष्पदंत नाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक मनाया गया। निर्वाण लाडू समर्पित किया गया। रामगंजमंडी से पढ़िए, अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह खबर…


रामगंजमंडी। अतिशय क्षेत्र कैथुली में दसलक्षण पर्व के चौथा दिवस उत्तम शौच धर्म के रूप में मनाया गया। भगवान पुष्पदंत नाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक मनाया गया। निर्वाण लाडू समर्पित किया गया। इससे पूर्व श्री जी का अभिषेक एवं शांति धारा की गई प्रथम अभिषेक शांतिधारा करने का सौभाग्य पंकज मनीष हरसोरा भानपुरा को, द्वितीय शांति धारा का सौभाग्य ज्ञानचंद पारस दुगेरिया मोड़क, तृतीय शांति धारा का सौभाग्य विनोदकुमार विनयकुमार विनायका परिवार रामगंजमंडी तथा चतुर्थ शांतिधारा का सौभाग्य करुणेश कुमार गौरव किंगश्री परिवार रामगंज मंडी को प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर सभी का उत्साह देखते हुए बन रहा था। समस्त विधि विधान के साथ अभिषेक पूजन उपरांत भगवान पुष्पदंत नाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया गया एवं निर्वाण लाडू समर्पित किया गया। जिसका सौभाग्य क्षेत्र कमेटी के महामंत्री मनीष जैन हरसोरा परिवार को प्राप्त हुआ। सभी ने उत्साह के साथ निर्वाण कांड बोलते हुए एवं भगवान को अर्घ्य समर्पित करते हुए निर्वाण लाडू समर्पित किया गया

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page