सकल दिगंबर जैन समाज के दशलक्षण महापर्व के तीसरे दिन बुधवार को मंदिरों में उत्तम शौच धर्म का पालन किया। मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में कमला नगर स्थित डी ब्लॉक के श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर पर दशलक्षण महापर्व चल रहे हैं। महापर्व के चौथे दिन भक्तों ने 11 सितम्बर को उपाध्यायश्री के मुखारविंद से उच्चरित मंत्रोच्चारण के साथ श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ किया। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…
आगरा। सकल दिगंबर जैन समाज के दशलक्षण महापर्व के तीसरे दिन बुधवार को मंदिरों में उत्तम शौच धर्म का पालन किया। मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में कमला नगर स्थित डी ब्लॉक के श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर पर दशलक्षण महापर्व चल रहे हैं। महापर्व के चौथे दिन भक्तों ने 11 सितम्बर को उपाध्यायश्री के मुखारविंद से उच्चरित मंत्रोच्चारण के साथ श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ किया। प्रभु के अभिषेक के बाद भक्तों ने उपाध्यायश्री के मंगल सानिध्य में अष्ट द्रव्यों के साथ उत्तम शौच धर्म का पूजन किया, साथ ही निर्वाण कांड का वाचनकर भगवान पुष्पदन्तनाथ के समक्ष निर्वाण लाडू अर्पित किया। उपाध्यायश्री ने उपस्थित सभी भक्तों को उत्तम शौच धर्म के महत्व को बताया।
सायं 7:00 बजे संगीतमय उपाध्यायश्री एवं प्रभु की मंगल आरती की और सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई दशलक्षण महापर्व के पांचवें दिन उत्तम सत्य धर्म मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदीप जैन पीएनसी, रोहित जैन अंहिसा, जगदीश प्रसाद जैन, मनोज जैन बाकलीवाल, पारसबाबू जैन, रूपेश जैन, यशपाल जैन, अनुज जैन, अनिल जैन, नरेश जैन, निल रईस, समकित जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन सहित समस्त कमला नगर जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।













Add Comment