इंदौर। भारत वर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ संरक्षिणी महासभा दिल्ली, लखनऊ, कोलकाता लगभग 130 वर्ष प्राचीन समाज की सर्वाधिक गतिशील व सक्रिय संस्था है। महासभा ने इंदौर की उषा प्रकाश पाटनी जो दिगंबर जैन महिला संगठन इंदौर की अध्यक्ष, तीर्थंकर ऋषभदेव विद्वत महासंघ की मंत्री, दिगंबर जैन महासमिति की परामर्शदात्री, अनेकों जैन पत्र पत्रिकाओं से संबद्ध हैं तथा नियमित लेखन कार्य में व्यस्त हैं, को गुल्लक योजना का प्रदेश संयोजक मनोनीत किया है।
इस मनोनयन पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष टीके मंजु वेद, देवेंद्र अंजु सेठी, इन्दर वीणा सेठी, राजकुमार पाटोदी, नरेंद्र वेद, अमित कासलीवाल, कैलाश वेद, डॉ. जैनेन्द्र जैन, डॉ. अनुपम जैन ने हर्ष व्यक्त कर बधाई प्रेषित की है।
आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
+1













Add Comment