समाचार

विचारों को सकारात्मक दिशा में लगाएं-मुनि श्री सर्वार्थसागर जी: भोपाल में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव शुरु


पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज जी के शिष्य मुनि श्री सर्वार्थसागर जी महाराज ने कहा कि विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ का 2025 का चातुर्मास आचार्यश्री विरागसागर महाराज जी की जन्मभूमि पाथरिया में होनेवाला है। उन्होंने कहा कि पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज ससंघ सानिध्य में भोपाल में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव शुरु है। भोपाल से पढ़िए, अभिषेक पाटील की यह खबर…


भोपाल। पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज जी के शिष्य मुनि श्री सर्वार्थसागर जी महाराज ने कहा कि विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ का 2025 का चातुर्मास आचार्यश्री विरागसागर महाराज जी की जन्मभूमि पाथरिया में होनेवाला है। उन्होंने कहा कि पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज ससंघ सानिध्य में भोपाल में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव शुरु है। मुनि श्री ने कहा कि जीवन में सफलता और खुशी पाने के लिए सबसे जरूरी है। समर्पण, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास। हमें अपनी ताकत पहचाननी चाहिए और हर कठिनाई को अवसर समझना चाहिए।

जब हम अपने लक्ष्य की ओर पूरे दिल से काम करते हैं तो रास्ते की हर मुश्किल हमें और भी मजबूत बना देती है। याद रखो, वह इंसान कभी हार नहीं सकता, जो हार मानने का नाम नहीं लेता। हर दिन का एक नया मौका है, अपने सपनों को साकार करने का। खुद पर विश्वास रखो, अपने विचारों और कार्यों को सकारात्मक दिशा में लगाओ और हर दिन एक छोटे कदम से भी अपने लक्ष्य के करीब पहुंचो। सिर्फ सोचने से नहीं, बल्कि करने से ही बहुत कुछ बदलता है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page