गुवाहाटी। डीमापुर (नागालैंड) में ससंघ विराजित दिगंबर जैन समाज की साध्वी गणिनी आर्यिका प्रमुख 105 श्री सुपार्श्वमती माताजी से दीक्षित परम पूज्य आर्यिका रत्न द्वय 105 श्री गरिमामती माताजी एवं 105 श्री गंभीरमती माताजी की बहु प्रतीक्षित बा. ब्र. उर्वशी दीदी की भव्य जैनेश्वरी आर्यिका दीक्षा एक जून ज्येष्ठ शुक्ल द्वादशी को होगी। उसके लिए गरिमामती माताजी ने घोषणा कर सभी को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया है।
श्री दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष महावी जैन हाथीगोला व मंत्री बीरेन्द्र कुमार सरावगी ने बताया कि इस दीक्षा से सम्पूर्ण सांसारिक बन्धनों को तोड़कर वैराग्य, समता और संयम के साथ सम्यकदर्शन, सम्यकज्ञान और सम्यकचारित्र रूप रत्नत्रय की चूनर को ओढ़कर अपने परम आत्मलक्ष्य की ओर अग्रसर होने का रास्ता मिलता है।
आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
+1
1













Add Comment